{"_id":"5957ccfd4f1c1be07f8b49ba","slug":"punjab-gst-effect-gst-welcome-with-cake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST: विरोध में कहीं जलाए गए पुतले, तो कहीं स्वागत में कटे केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: विरोध में कहीं जलाए गए पुतले, तो कहीं स्वागत में कटे केक
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजाब
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
GST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
GST के विरोध में कहीं व्यापारियों ने हल्ला बोला तो कहीं स्वागत में केक काटे गए। कुछ ऐसा रहा पहला दिन, देखिए
जीएसटी के झमेले से व्यापारी चिंतित
जालंधर: जीएसटी लागू होने के साथ ही शनिवार को इसके विरोध में व्यापारियों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस बीच खेल उद्योग संघ ने धरना प्रदर्शन किया। बस्ती नौ में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार सेना के प्रधान रविंदर धीर ने किया। वहीं शुक्रवार रात ही स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों ने पुतला भी फूंका। प्रधान रविंदर धीर ने कहा कि एक ओर सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के दावे करती है, लेकिन अब खेलों के सामान पर 12, 18 और 28 प्रतिशत तक जीएसटी लगा दिया गया है। इससे खेलों के सामान महंगे होंगे और खिलाड़ियों तथा स्कूलों व संस्थाओं पर असर इसका पड़ेगा। खेलों के सामान के ग्राहक भी घटेंगे और व्यापार भी तबाह हो जाएगा।
GST
अमृतसर: जीएसटी लागू होने के पहले दिन शनिवार को भी इसे लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। वहीं वकीलों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। इस बीच जिले में सर्राफा, कपड़ा और बर्तन बाजार खुले जरूर, लेकिन कारोबार ठंडा ही रहा। इस बीच जुलाई की पहली तारीख को व्यापारियों में जीएसटी का मुद्दा ही छाया रहा। खासकर शास्त्री मार्केट, कटड़ा जैमल सिंह जैसी बड़ी मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने जहां जीएसटी को देश का भविष्य बताया। वहीं बाकी दलों ने अलग-अलग टिप्पणी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
GST
लुधियाना: वस्तु एवं सेवा कर के विरोध में लुधियाना के होलसेल कपड़ा कारोबारियों ने शनिवार को बंद रखा। इस दौरान कारोबारियों ने भदौड़ हाउस एसी मार्केट से जगरांव पुल तक रोष मार्च निकाला। जगरांव पुल पर ट्रैफिक जाम किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कपड़ा कारोबारियों ने साफ किया है कि उनको जीएसटी मंजूर नहीं है। इसके खिलाफ वे लंबी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
GST
मंडी गोबिंदगढ़: देश भर में शनिवार से लागू जीएसटी का लोहा कारोबारियों समर्थन किया है। कारोबारी एसोसिएशन ने लोगों को इसे स्वीकार करने की गुजारिश भी की। ऑल इंडिया स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली के अध्यक्ष विनोद वशिष्ट ने बताया कि जीएसटी अच्छा फैसला है। सरकार पूरी तेजी से सभी उद्योगपतियों और व्यापारी वर्ग के सेल सिस्टम को अपडेट कर रही है। शुरुआती दौर में लोगों को थोड़ी मुश्किल जरूर आएगी लेकिन जीएसटी से कोई नुकसान नहीं होगा।