फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसाल बना ये किसान : 2012 में पंजाब में शुरू की स्ट्रॉबेरी की खेती, अब सलाना लाखों में होती है कमाई

Thu, 25 Mar 2021 11:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab farmer Make money with Strawberry farming
स्ट्रॉबेरी की खेती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घाटे की खेती से परेशान किसानों के लिए सुखजिंदर सिंह नजीर बनकर उभरे हैं। उन्होंने पंजाब की धरती में स्ट्रॉबेरी की खेती कर किसानों के सामने नया विकल्प तैयार कर दिया। धान-गेहूं के फसल चक्र में फंसे किसान सुखजिंदर सिंह की तरह खेती कर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। किसान सुखजिंदर सिंह पंजाब के कपूरथला जिले में आधुनिक खेती करते हैं। 

Punjab farmer Make money with Strawberry farming
खेत पहुंचे खेती विभाग के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुखजिंदर सिंह ने 2012 में पांच कनाल में स्ट्रॉबेरी की खेती करनी शुरू की थी। वह आज सलाना चार लाख रुपये कमाते हैं। उस समय उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुखजिंदर उन मुश्किलों से बाहर निकलकर आज कपूरथला में स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले पहले किसान बने हैं। सुखजिंदर 130 रुपये किलो बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

Punjab farmer Make money with Strawberry farming
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा उन्होंने आधे एकड़ में अमरूद की बाग तैयार की है। साथ ही दूसरी फसल भी करते हैं। वे शहद और बॉबी किस्म के खरबूजे भी उपजा रहे हैं। सुखजिंदर की मेहनत और खेती के तरीके को देखने खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग की टीम बुधवार को उनके फार्म पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab farmer Make money with Strawberry farming
स्ट्रॉबेरी की खेती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुखजिंदर सिंह ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती में उनके पिता बलकार सिंह ने भी योगदान दिया है। उन्हें 2016 में खेती के लिए स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है। कृषि अधिकारी जसबीर सिंह ने कहा कि सुखजिंदर ने छोटे किसानों के लिए मिसाल कायम की है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह धंजू ने बताया कि स्ट्रॉबेरी पहाड़ी क्षेत्रों की फसल है, परंतु अब पंजाब में भी इसकी काश्त होती है।

विज्ञापन
Punjab farmer Make money with Strawberry farming
स्ट्रॉबेरी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।

सुखजिंदर सिंह के पिता बलकार सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से कृषि विभाग से जुड़े हैं। विभाग की सलाह से उन्होंने फार्म का नाम ‘ग्रीन गोल्ड’ रखकर खुद मार्केटिंग की, जिससे उनका सारा माल खेत में ही बिक जाता है। इस मौके पर रेशम सिंह फील्ड अधिकारी (रिटा.) और परमिंदर कुमार कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed