पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अपने सिसवां फार्म हाउस में पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मुलाकात की। करीब एक घंटा चले इस लंच कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच माहौल काफी दोस्ताना रहा। उन्होंने अपने गिले-शिकवे दूर किए।
कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर कहा कि यह एक सौहार्दपूर्ण बैठक रही। इस दौरान कैप्टन और सिद्धू ने पंजाब और राष्ट्रीय हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच किसान आंदोलन और परस्पर तालमेल पर भी चर्चा हुई। इसके बाद सिद्धू अमृतसर रवाना हो गए।
3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू ने फार्म हाउस से निकलते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि वे काफी खुश दिखाई दे रहे थे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री की तरफ से भी इस मुलाकात के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
4 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
उल्लेखनीय है कि कैप्टन और सिद्धू के बीच मनमुटाव बीते तीन साल से जारी है। पिछले साल जुलाई में उनसे स्थानीय निकाय विभाग लेकर बिजली विभाग दिए जाने के बाद तल्खी इतनी बढ़ी कि सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अचानक सिद्धू को लंच का न्योता दिया था।
5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
कैबिनेट में फेरबदल के कयास
दूसरी ओर, मंत्री पद का इंतजार कर रहे कई नेता कयास लगाने लगे हैं कि कैप्टन जल्दी ही सिद्धू को फिर से कैबिनेट लाएंगे और इसके लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है। ऐसे में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। दरअसल सिद्धू के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उस सीट को अब तक भरा नहीं गया है।