फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ इस मां का इकलौता बेटा, पिता बोले- बुढ़ापे की लाठी ही टूट गई

Fri, 15 Feb 2019 03:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनंदरपुर साहिब(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनंदरपुर साहिब(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab Boy Kulwinder Singh Died in Pulwama Terror Attack on CRPF Buses
कुलविंदर सिंह
पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में इस मां का इकलौता बेटा शहीद हो गया। जैसे ही शहादत की खबर घर पहुंची मां-बाप बदहवास हो गए, गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई।
Punjab Boy Kulwinder Singh Died in Pulwama Terror Attack on CRPF Buses
कुलविंदर सिंह
शहीद की पहचान आनंदपुर साहिब में नूरपुरबेदी ब्लाक के गांव रौली निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में हुई। कुलविंदर 28 साल के थे और इसी महीने 10 तारीख अपने घर से ड्यूटी पर  लौटे थे। कुलविंदर अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था, जो अपने घर की गरीबी को दूर करने के लिए सेना में भर्ती हुआ था।
Punjab Boy Kulwinder Singh Died in Pulwama Terror Attack on CRPF Buses
कुलविंदर सिंह
बताया जा रहा है कि कुलविंदर के पिता ड्राइवरी करते थे। मां बीमार रहती हैं। कुलविंदर अपने मां-बाप का सहारा बनने के लिए सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन भगवान ने उनसे उनके बुढ़ापे का सहारा एक झटके में छीन लिया। अब दोनों बेबस लाचार हैं, लेकिन बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Boy Kulwinder Singh Died in Pulwama Terror Attack on CRPF Buses
कुलविंदर सिंह
बताया जा रहा है कि आनंदपुर साहब के साथ लगते गांव लोदीपुर की रहने वाली लड़की से कुलविंदर का मंगना हुआ था। लेकिन उसे क्या पता था कि शादी से पहले ही होने वाले पति को मौत अपने आगोश में ले लगी। शहादत की खबर से लड़की के परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Punjab Boy Kulwinder Singh Died in Pulwama Terror Attack on CRPF Buses
अमरिंदर सिंह
बता दें कि पुलवामा में पंजाब के 4 जवानों की शहादत के शोक में पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं की जानी चाहिए बल्कि सख्त एक्शन किया जाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed