फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरि सिंह के शहीद होने की खबर सुनकर बेहोश हो गई थी पत्नी, बताया- क्या थे उनके आखिरी शब्द

Wed, 20 Feb 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल प्रीतम, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
प्रीतम, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Pulwama Encounter, Shaheed Hari Singh Last Words to Wife
शहीद हरि सिंह का अंतिम संस्कार
पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए हरि सिंह की शहादत की खबर सबसे पहले पत्नी को मिली थी, जिसे सुनकर वे बेहोश हो गई थीं। उन्होंने बताया कि बहादुर जवान के आखिरी शब्द क्या थे।
Pulwama Terror Attack, Pulwama Encounter, Shaheed Hari Singh Last Words to Wife
शहीद हरि सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद की पत्नी राधा ने बताया कि रविवार को ही उनकी हरि सिंह से बातचीत हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यहां हालात बहुत खराब हैं। पुलवामा में शहीद हुए अपने 40 भाइयों की शहादत का बदला लेकर जल्द घर आऊंगा, फिर हम घूमने चलेंगे और खूब बातें करेंगे। बेटे का ख्याल रखने की बात कहकर उन्होंने फोन रख दिया था और सोमवार सुबह सेना ने उनकी शहादत की सूचना भेज दी। मुझे क्या पता था कि मैं उनसे आखिरी बार बात कर रही हूं, पर मुझे उन पर गर्व है।
Pulwama Terror Attack, Pulwama Encounter, Shaheed Hari Singh Last Words to Wife
शहीद हरि सिंह का अंतिम संस्कार
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवान हरि सिंह का शव गांव पहुंचा, तो लोगों ने फूल बरसाकार श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार गांव के बाहर मुख्य रोड पर स्कूल के पास 15 वर्ष पहले शहीद हुए वेदपाल की प्रतिमा के नजदीक किया गया। इससे पहले शव घर ले जाया गया, जहां मां पत्नी और बहनों को आखिरी बार उनका चेहरा दिखाया गया। उसके बाद सभी रस्में निभाकर शहीद को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पूरा गांव मौजूद रहा और लोग लगातार पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Pulwama Encounter, Shaheed Hari Singh Last Words to Wife
शहीद हरि सिंह का अंतिम संस्कार
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वीरों की धरती हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव राजगढ़ निवासी सेवा मेडल से सम्मानित हरि सिंह (28) भी शहीद हो गए। वह एक माह पूर्व छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। हरि सिंह का जन्म 15 अगस्त 1993 को हुआ था। वह वर्ष 2011 में 55-राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे। हरि सिंह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। वह परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। घर में उनकी मां के अलावा पत्नी और एक दस माह का बेटा है।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Pulwama Encounter, Shaheed Hari Singh Last Words to Wife
शहीद हरि सिंह का अंतिम संस्कार
हरि सिंह अप्रैल 2011 में राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे। वह इन दिनों जम्मू-कश्मीर में 20 ग्रेनेडियर बटालियन में बतौर सिपाही तैनात थे। वह एक माह पूर्व ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी लौटे थे। शहीद हरि सिंह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। अब घर में उनकी मां के अलावा पत्नी और बेटा है। शहीद हरि सिंह के पिता अगड़ी सिंह भी सेना में थे। सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने बेटे को भी सेना में भर्ती कराने के लिए अभ्यास कराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed