फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CNG and PNG now cheaper;

Chandigarh News: अब सीएनजी-पीएनजी सस्ती, वैट 12.5 से घटकर 5 फीसदी

Sat, 19 Sep 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
CNG and PNG now cheaper;
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने प्राकृतिक गैस पर वैट 12.5 से घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। नई दर 18 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि से लागू होगी। इससे सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। घरेलू पीएनजी की मौजूदा कीमत 54.70 रुपये प्रति एससीएम है। वैट में कटौती के बाद इसमें करीब 3.42 रुपये प्रति एससीएम की कमी का अनुमान है।
विज्ञापन

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। 1.70 लाख घरेलू कनेक्शन के लक्ष्य के मुकाबले 31 मई 2026 तक सिर्फ 34,175 कनेक्शन हुए हैं। वहीं शहर में करीब 3.08 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। यानी पीएनजी की पहुंच अभी लक्ष्य से काफी पीछे है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 2016 में इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल) ने पीएनजी शुरू की थी। पाइपलाइन नेटवर्क सेक्टर-32 से 38, सेक्टर-40 से 51, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2 और मनीमाजरा समेत शहर के करीब 30 फीसदी हिस्से तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन अब वैट कटौती के साथ जागरूकता अभियान तेज करेगा। ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में रोजाना दो पंजीकरण शिविर लगाने और आरडब्ल्यूए के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। होटल-रेस्तरां समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी पीएनजी से जोड़ने पर जोर है। पाइपलाइन से लगातार आपूर्ति होने के कारण सिलिंडर बुक कराने और बदलने की जरूरत नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed