फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमलाः हिमाचली-कश्मीरी छात्रों में झड़प, पुलिस सुरक्षा में घाटी के लिए किए गए रवाना

Wed, 20 Feb 2019 10:03 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़/मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Kashmiri Students Clash with Himachali Students
pulwama martyr - फोटो : पीटीआई
पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के अन्य राज्यों में शिक्षण के लिए रह रहे कश्मीरी छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। लोग उनका विरोध कर रहे हैं, उन्हें भला बुरा कहा जा रहा है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन एक कॉलेज में हिमाचली छात्रों के साथ उनकी झड़प हो गई। इसलिए अब कश्मीरी छात्रों को पुलिस सुरक्षा में घाटी के लिए रवाना किया जा रहा है।
Pulwama Terror Attack, Kashmiri Students Clash with Himachali Students
कॉलेज डायरेक्टर व पुलिस
बीते दिन एक कॉलेज में हिमाचली छात्रों के साथ उनकी झड़प हो गई। इसलिए अब कश्मीरी छात्रों को पुलिस सुरक्षा में घाटी के लिए रवाना किया जा रहा है। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में गोबिंदगढ़ के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हिमाचल और कश्मीर के विद्यार्थियों में झड़प होने का समाचार है। झगड़े का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी लोहे की रॉड लेकर झगड़ा करते दिख रहे हैं। घटना के तुरंत बाद कालेज प्रबंधन और कुछ सिख जत्थेबंदियों के नेताओं ने दोनों पक्षों को शांत किया। सूचना मिलते ही थाना सदर खन्ना पुलिस ने डायरेक्टर डॉ. मनीषा गुप्ता से घटना का ब्यौरा लिया।
Pulwama Terror Attack, Kashmiri Students Clash with Himachali Students
pulwama attack
आरोप हैं कि कश्मीरी विद्यार्थी इंस्टीट्यूट में पुलवामा हमले की खुशी मना रहे थे। जब उन्होंने कश्मीर के विद्यार्थियों को ऐसा करने से रोका तो कश्मीरी विद्यार्थियों ने उनको मारने की धमकियां देते हुए उन पर हमला कर दिया। कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. मनीषा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पुलिस और स्टाफ की मदद के साथ सारी स्थिति पर काबू पा लिया है। दूसरी ओर, मोहाली में मंगलवार सुबह करीब 125 कश्मीरी छात्र देहरादून से मोहाली पहुंचे। इन्हें समाजसेवी संस्था खालसा एड द्वारा फेज-3बी1 साचा धन गुरुद्वारा साहिब में खाना व अन्य सुविधाएं दी गईं। इसके बाद नौ गाड़ियों में कड़ी पुलिस सुरक्षा में उन्हें जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया जबकि महिला स्टूडेंट्स को प्लेन से श्रीनगर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Kashmiri Students Clash with Himachali Students
कश्मीरी छात्र
हालांकि इस दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना और लांडरां में बने शेल्टर होम में भी कश्मीरी विद्यार्थी रह रहे हैं। एसएसपी मोहाली हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि उनकी तरफ से कश्मीर जा रहे विद्यार्थियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। साथ ही पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि उनकी तरफ से विद्यार्थियों को हर मदद मुहैया करवाई जा रही है। जिले में किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। खालसा एड मोहाली के कोऑर्डिनेटर अमरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि कश्मीरी विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है तो उनकी संस्था लोगों की सहायता के लिए आगे आई।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Kashmiri Students Clash with Himachali Students
कश्मीरी छात्र
श्रीनगर निवासी दानिश नाजीर ने कहा कि सोमवार को वह देहरादून से घर के लिए निकले थे। खालसा एड की तरफ से उन्हें वाहन मुहैया करवाए गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले देहरादून में उन्हें कुछ लोगों ने डराया था। जिसके बाद उन्होंने वहां से निकलने का फैसला लिया। माहौल ठीक होने के बाद वह वापस आएंगे। शाहीद नाजीर ने बताया कि जैसे ही पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद देहरादून में कश्मीरी विद्यार्थियों को लोगों ने घरों से निकालना शुरू कर दिया था। ऐेसे में उनके घर वालों ने कहा कि जब तक माहौल खराब है, वह वापस आ जाएं। इसके बाद उन्होंने कश्मीर जाने का फैसला लिया। वह करीब दो साल से वहां पर पढ़ रहे थे। पहले इस तरह का कोई मामला नहीं आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed