फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा एनकाउंटर में घायल जवान की सर्जरी हुई, आंख में लगी है गोली...सलामती की दुआ कीजिए

Wed, 20 Feb 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Encounter, Injured Sepoy Davinder Kumar Surgery in Chandigarh
पुलवामा एनकाउंटर में घायल जवान
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में जवान की आंख में गोली लगी थी। हालांकि उनकी सर्जरी हो गई है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है और इस वक्त सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
Pulwama Encounter, Injured Sepoy Davinder Kumar Surgery in Chandigarh
pulwama attack
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड दहशतगर्दों के सफाए के लिए सोमवार को हुई आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के ऊना का जवान घायल हुआ है। ईसपुर लवाणा माजरा के रहने वाले सैनिक दविंद्र कुमार पुत्र रामचंद को मुठभेड़ के दौरान आंख में गोली लगी है। दविंद्र का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
Pulwama Encounter, Injured Sepoy Davinder Kumar Surgery in Chandigarh
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था
जानकारी के मुताबिक, दविंद्र की आंख से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया है, इसके अलावा एक और सर्जरी होगी। सैनिक के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके परिवार वाले भी चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। क्षेत्र के इस जांबाज सैनिक की सलामती के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Encounter, Injured Sepoy Davinder Kumar Surgery in Chandigarh
pulwama attack
दविंद्र कुमार 2011 में 51 आर्म्ड में भर्ती हुए और पिछले तीन साल से पुलवामा में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दविंद्र की शादी अभी तीन महीने पहले ही हुई है। उनके दो भाई और एक बहन हैं, जो दविंद्र की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। वहीं देशवासियों से भी दुआ मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
Pulwama Encounter, Injured Sepoy Davinder Kumar Surgery in Chandigarh
pulwama attack
बता दें कि मुठभेड़ में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी और कामरान समेत तीन आतंकी ढेर कर दिए गए थे। पुलवामा आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद से देश भर में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed