फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

Thu, 08 Jan 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Jan 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

protest of sikh organization for sikh prisoner

जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगठनों ने बुधवार को प्रदेशभर में रोष मार्च निकालकर डीसी दफ्तरों के आगे जमकर नारेबाजी की। जालंधर में गुरुनानक मिशन च्रौक पर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ प्रर्दशन भी किया गया। सिख तालमेल कमेटी व अन्य सिख संगठनों के इस रोष मार्च में नौजवानों ने काली पट्टियां बांध कर व हाथ में तख्तियां उठाई हुई थी।

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

protest of sikh organization for sikh prisoner

बरनाला में सिख संगठनों ने दो घंटे तक नारेबाजी की। धरने में गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह मंडेर, दर्शन सिंह भूरे, सिकंदर सिंह, मनजीत सिंह संघेड़ा आदि मौजूद थे। मोगा में भी सिख समुदाय ने हाथों में काली झंडियां पकड़कर गांवों में मोटरसाइकिलों, जीपों व ट्रालियां पर रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च मोगा से सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

protest of sikh organization for sikh prisoner

जिला सचिवालय आगे भूख हड़ताल पर बैठे सिख जत्थेबंदी नेताओं के पास पहुंचा और मोगा-फिरोजपुर मार्ग पर तकरीबन दो घंटे चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बंदी सिंहों की पक्की रिहाई के लिए जिला प्रशासन को मांगपत्र भी दिया गया। बठिंडा में भी सिख जत्थेबंदियों ने तलवंडी से बठिंडा तक रोष मार्च निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

protest of sikh organization for sikh prisoner

इसकी अगुवाई सिख जत्थेबंदी के नेता पंथप्रीत सिंह खालसा और परमिंदर सिंह बालियांवाली ने की। फतेहगढ़ साहिब में शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा और करनैल सिंह पंजोली के नेतृत्व में गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब से पैदल रोष मार्च निकाला गया।

विज्ञापन

देखिए, सिख कैदियों की रिहाई के लिए पंजाब में बवाल

protest of sikh organization for sikh prisoner

बटाला में गुरुद्वारा सत्करतारियां साहिब से रोष मार्च शुरू हुआ। ज्ञानी दविंदर सिंह के  नेतृत्व में गुरुद्वारा साहिब से कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली झंडिया लेकर रोष व्यक्त किया। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि सजा पूरी कर चुके सिखों को रिहा किया जाए। माहिलपुर (होशियारपुर) के सिख संगठनों ने करीब 15 मिनट तक मुख्य मार्ग चंडीगढ़-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम करके अपना रोष जाहिर किया और नायब तहसीलदार लखविंदर पाल सिंह गिल को ज्ञापन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed