{"_id":"59c290fa4f1c1bdd148b4832","slug":"private-school-teacher-commit-suicide-with-7-yr-old-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 साल की बेटी को पीठ पर बांध टीचर ने नहर में लगाई छलांग, दर्दनाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 साल की बेटी को पीठ पर बांध टीचर ने नहर में लगाई छलांग, दर्दनाक तस्वीरें
Thu, 21 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rewari News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है, जहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका और उसकी सात साल की बेटी का शव बुधवार दोपहर डवाना गांव के समीप जेएलएन नहर में मिला है।
2 of 5
Rewari News
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मां-बेटी सुबह से लापता थीं। मां ने बेटी को चुन्नी से पीठ पर बांधा हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के साथ नहर में कूदकर जान दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा।
3 of 5
Rewari News
बुधवार को एक व्यक्ति ने कसौला चौकी पुलिस को नहर में किसी महिला के कूदने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोर की भी मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद गांव फिदेडी से गोताखोर तख्त सिंह और उनके साथियों को बुलवाया गया। दोपहर दो बजे एक बार फिर से तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rewari News
कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन बजे नहर में पुल के नीचे महिला का शव मिला। महिला की पीठ पर करीब सात वर्षीय एक बच्ची भी बंधी थी। बाद में पता लगा कि मृतका सेक्टर- 3 निवासी सरिता है। पीठ पर बंधी बच्ची उसकी बेटी है। महिला रेवाड़ी के ही गांव फदनी की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी शादी सेक्टर- 3 निवासी से हुई थी। महिला एक निजी स्कूल में टीचर थी।
विज्ञापन
5 of 5
Rewari News
बताया जा रहा है कि महिला ने बेटी के साथ नहर में छलांग लगाई है। पुख्ता तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जाएगा। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। - सतेंद्र श्योराण, एसएचओ, कसौला थाना
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।