फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल की बेटी को पीठ पर बांध टीचर ने नहर में लगाई छलांग, दर्दनाक तस्वीरें

Thu, 21 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 21 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Private school teacher commit suicide with 7 yr old daughter
Rewari News
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है, जहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका और उसकी सात साल की बेटी का शव बुधवार दोपहर डवाना गांव के समीप जेएलएन नहर में मिला है।
Private school teacher commit suicide with 7 yr old daughter
Rewari News
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मां-बेटी सुबह से लापता थीं। मां ने बेटी को चुन्नी से पीठ पर बांधा हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के साथ नहर में कूदकर जान दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा।
Private school teacher commit suicide with 7 yr old daughter
Rewari News
बुधवार को एक व्यक्ति ने कसौला चौकी पुलिस को नहर में किसी महिला के कूदने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गोताखोर की भी मदद ली गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद गांव फिदेडी से गोताखोर तख्त सिंह और उनके साथियों को बुलवाया गया। दोपहर दो बजे एक बार फिर से तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Private school teacher commit suicide with 7 yr old daughter
Rewari News
कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन बजे नहर में पुल के नीचे महिला का शव मिला। महिला की पीठ पर करीब सात वर्षीय एक बच्ची भी बंधी थी। बाद में पता लगा कि मृतका सेक्टर- 3 निवासी सरिता है। पीठ पर बंधी बच्ची उसकी बेटी है। महिला रेवाड़ी के ही गांव फदनी की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी शादी सेक्टर- 3 निवासी से हुई थी। महिला एक निजी स्कूल में टीचर थी।
विज्ञापन
Private school teacher commit suicide with 7 yr old daughter
Rewari News
बताया जा रहा है कि महिला ने बेटी के साथ नहर में छलांग लगाई है। पुख्ता तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जाएगा। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। - सतेंद्र श्योराण, एसएचओ, कसौला थाना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed