एक शौक ने जिसे क्राइम की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया, कांस्टेबल को पीटकर सिर्फ 6 मिनट में दोस्त उसे छुड़ाकर ले गए। तस्वीरों में देखिए कैसे?
2 of 10
Panchkula Deepak
- फोटो : अमर उजाला
लग्जरी एशो आराम और लग्जरी कारों के शौक ने दीपक को छात्र से क्राइम की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया। आए दिन भौतिक सुख की चाहत बढ़ती गई और वह पढ़ाई का रास्ता छोड़कर अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह में शामिल हो गया। ये वही लुटेरा है, जिसे पंचकूला पुलिस ने शहर के एनएच पर सेक्टर-23 और 24 के टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया था।
दीपक मूल रूप से जैन चौक भिवानी का रहने वाला है। 4 अगस्त 2014 को दीपक के खिलाफ भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। दीपक के अपराध से जुड़े तार सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, सहित अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। खास बात ये है कि दीपक जिन वाहनों को लूटता था, उन्हीं में बैठकर लूट की वारदात करता था।
इसका खुलासा तब हुआ जब दीपक और इसके साथी अंबाला से एक कार लूटी और उसी कार में बीकानेर में जाकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन वहां ये राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ऐसी ही कई क्राइम करने की सजा दीपक अंबाला की सेंट्रल जेल में रहकर भुगत रहा था। इस कड़ी में शनिवार को एक केस की पेशी के लिए उसे पंचकूला लाया गया।
पेश के बाद दीपक को एमआरआई कराने के लिए पुलिस टीम पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल लाई। जैसे ही वे पहुंचे, कार और बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इधर दीपक ने पुलिस टीम से छुटने की कोशिश की, उधर से युवक दौड़े आए। इतने में दीपक ने मिर्च स्प्रे पुलिस वालों की आंखों छिड़क दिया।