फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाश सिंह बादल: सिर पर केसरिया पटका, भावुक पल, पीएम मोदी ने अपने 'सियासी गुरु' को यूं दी श्रद्धांजलि

Wed, 26 Apr 2023 03:17 PM IST
ajay kumar डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Parkash Singh Badal
श्रद्धांजलि अर्पित करते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने 'सियासी गुरु' प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे दोपहर 12:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने सिख धर्म की परंपरा के अनुरूप सिर पर केसरिया पटका बांध प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह यहां करीब 10 मिनट रुके। उन्होंने हाथ जोड़कर दिग्गज अकाली नेता को पुष्प अर्पित किए।

Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Parkash Singh Badal
प्रकाश सिंह बादल को नमन करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। 

Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Parkash Singh Badal
- फोटो : अमर उजाला

जब पीएम मोदी ने छूए पैर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में प्रकाश सिंह बादल का अलग ही सम्मान था। 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे तो शपथ ग्रहण समारोह में प्रकाश सिंह बादल के पांव छूकर नमन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि प्रकाश सिंह बादल उनके सियासी गुरु हैं। सन 2019 में मोदी ने वाराणसी सीट पर नामांकन से पहले प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Parkash Singh Badal
हाथ जोड़क नमन करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा था भारत का 'नेल्सन मंडेला'
11 अक्तूबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को भारत का 'नेल्सन मंडेला' कहा था। दरअसल, जय प्रकाश नारायण की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसमें प्रकाश सिंह बादल ने भी शिरकत की थी। तब ही पीएम मोदी ने उन्हें देश का 'नेल्सन मंडेला' कहा था। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi paid tribute to Parkash Singh Badal
- फोटो : एएनआई

मोहाली में ली अतिम सांस
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया था। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed