T-20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जालंधर का जलवा, देखिए कैसे?
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम भले ही किसी देश की खेले, लेकिन नागपुर से कोलकाता तक हर मैच में जालंधर का जलवा रहेगा। देखिए, कैसे?
T-20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जालंधर का जलवा, देखिए कैसे?
वर्ल्ड कप में विभिन्न देशों के नामी क्रिकेटर जालंधर में बने बल्लों से चौके-छक्कों की बरसात करेंगे। क्रिकेटर्स की स्पेशल बुकिंग पर जालंधर की स्पार्टन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज ने टी-20 में खेलने वाले क्रिकेटरों के लिए इंग्लिश विलो की बेहतरीन लकड़ी से बैट्स तैयार किए हैं।
T-20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जालंधर का जलवा, देखिए कैसे?
कंपनी ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिस गेल, इंग्लैंड के इयान मोर्गन, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क समेत कई खिलाड़ियों के लिए बैट्स बनाए हैं। जालंधर में स्पार्टन के अलावा बॉस वंपायर, रैनसन समेत अनेक इंडस्ट्रीज हैं जो सामान बना रही हैं।
T-20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जालंधर का जलवा, देखिए कैसे?
टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों गेम में बल्ले की तकनीक में काफी अंतर होता है। स्पार्टन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज के एमडी ज्योति शर्मा का कहना है कि टी-20 में क्रिकेटरों का बल्ला हैवी रखा जाता है। टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले बैट का वजन कम होता है।
T-20 वर्ल्ड कप में दिखेगा जालंधर का जलवा, देखिए कैसे?
गेल के बैट का वजन दूसरे खिलाड़ियों से 150 ग्राम ज्यादा है। बैट का वजन एक किलो 350 ग्राम है। कैप्टन धोनी के बैट का वजन एक किलो 200 ग्राम है। गौर हो कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 8 मार्च से महाराष्ट्र के नागपुर से होगी और 3 अप्रैल को कोलकाता में फाइनल मैच खेला जाएगा।