हरियाणा का एक पुलिसवाला पिछले पांच महीने से केवल कागजों में ही करोड़पति है। अब उपर से कॉल आ गई है। अकाउंट नंबर मांगा गया है। देखिए, ये रिपोर्ट।
बात हो रही है भारत केसरी का दंगल जीत चुके पुलिस सब इंस्पेक्टर पहलवान मौसम खत्री की। उन्हें पांच माह बाद भी एक करोड़ रुपये की इनामी राशि नहीं मिली है। पहलवान के पास अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी गुड़गांव से कॉल आई और बैंक अकाउंट नंबर मांगा है। अब देखना है कि कब खत्री के खाते में पैसा आता है?
प्रदेश सरकार की ओर से 21 से 23 मार्च को गुड़गांव में हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता के लिए एक करोड़ का इनाम रखा गया। सोनीपत के पहलवान मौसम खत्री ने रेलवे के पहलवान सुमित कुमार को हराकर खिताब जीत लिया। हालांकि, पांच माह के बाद भी मौसम खत्री को इनामी राशि नहीं मिली है।
अब मांगा बैंक अकाउंट नंबर: पहलवान मौसम खत्री ने बताया कि गुड़गांव के स्पोर्ट्स अथॉरिटी कार्यालय से वीरवार को कॉल आई है। बैंक अकाउंट नंबर मांगा गया है। साथ ही कहा कि एक-दो दिन में इनाम की राशि उसके खाते में आ जाएगी।
5 of 6
मौसम खत्री ने जीता भारत केसरी दंगल
- फोटो : अमर उजाला
पहलवान का टूटता है यूं मनोबल: मौसम के कोच अनुज चौधरी का कहना है ये दंगल सरकार की एक अच्छी पहल है, आगे भी इस तरह के दंगल होते रहने चाहिए। लेकिन इनाम नकद देना चाहिए। लंबे समय तक राशि न मिलने से खिलाड़ी का मनोबल टूटता है।