आमतौर पर पुलिस के खिलाफ लोगों के मन में एक सख्त रवैये वाले इंसान की धारणा होती है, लेकिन यहां जो कुछ हुआ वह तो कमाल ही था!
दरअसल एक तीन साल की बच्ची किसी और को अपना पिता समझकर उसके पीछे चलने लगी और सेक्टर-56 पहुंच गई। यहां जब उसके पिता कहीं नहीं दिखे तो वो रोने लगी।
मामला पंजाब के मोहाली का है। किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची के पास पहुंची और बच्ची के माता-पिता तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।
जब तीन साल की बच्ची रोने लगी तो बच्ची को चुप करवाने के लिए पुलिस ने खुद ही दूसरे फोन से उससे बात करते हुए कहा कि मैं उसका पिता बात कर रहा हूं और वे उसे जल्दी ही लेने रहे हैं।
पुलिसकर्मी ने फोन पर बात करते हुए बच्ची को कहा कि वो रोए नहीं बल्कि आराम से बैठकर उनका इंतजार करे। यह सुनते ही बच्ची को विश्वास हो गया और उसने रोना बंद कर दिया। साढ़े तीन घंटे बाद बच्ची के पिता कपिल चौकी पहुंचे और बच्ची को घर के लिए लेने गए।