अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग का शौक है तो जरा अलर्ट हो जाएं। वरना आपको इस युवक की तरह पछताना पड़ेगा। जानिए क्या है मामला?
जब भी ऑनलाइन ऑर्डर करके पसंदीदा सामान मंगाएं तो पार्सल रिसीव करते वक्त डिलीवरीमैन के सामने खोलकर जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि आप पेमेंट भी कर दें और पार्सल के अंदर वह सामान ही न निकले।
ऐसा ही एक वाकया रोहतक जिले में महम के हिमांशु मुंजाल के साथ सामने आया है। हिमांशु ने ऑनलाइन फोन ऑर्डर किया था। मंगलवार को डिलीवरी आई और लड़का कूरियर देकर 8 हजार रुपये लेकर चला गया। जब हिमांशु ने पैकेट खोला तो देखकर उसके होश उड़ गए। बॉक्स में मोबाइल की जगह ईंट थी।
यह देखकर हिमांशु से डिलीवरी ब्वॉय से संपर्क किया और पार्सल वापिस लेने व पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन उसने पार्सल वापिस लेने और पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। हिमांशु ने मामले की शिकायत पुलिस में दी, जिसके बाद उसे पैसे वापिस मिल गए।
बता दें कि भारत सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने जून 2014 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (संशोधित) 2014 लाने का प्रस्ताव बनाया है। जिसमें इस कानून को और उपयोगी बनाने की कोशिश की जा रही है।