गुरुनगरी पहुंचे पीएम मोदी ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद लंगर सेवा की। यह देखकर वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे, देखिए ऐसा था नजारा।
2 of 13
पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को परोसा खाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे, यहां उन्होने माथा टेकने के बाद लंकर में सेवा की।
3 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
बेहद साधारण तरीके से वीवीआईपी भारी इंतजाम के बिना पीएम मोदी और गनी मंदिर परिसर से काफी दूर पैदल ही चले। रास्ते में स्थानीय लोग और दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
4 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
इसके बाद दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्हें आशीर्वाद के तौर पर सरोपा दिया गया। मोदी इसके बाद लंगर पहुंचे और श्रद्धालुओं को खाना परोसा।
5 of 13
पीएम मोदी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
पीएम मोदी शनिवार शाम अमृतसर पहुंचे। यहां पीएम का स्वागत खुद पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर और सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और जनरल वीके सिंह मौजूद थे।