20 साल का जवान बेटा विदेश गया था रोजी-रोटी कमाने लेकिन वहां उसकी दम घुटने से मौत हो गई। मां का रो रो कर बुरा हाल है।
2 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
कैथल जिले के रत्ताखेड़ा लुकमान गांव का शेर सिंह इसी साल रोजी-रोटी कमाने जार्जिया गया था। बीते दिनों वहां उसकी दो दोस्तों के साथ मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। दरअसल ये युवक ठंड के चलते कमरे में हीटर ऑन करके सो गए और अंजाम ये हुआ कि सुबह आंख ही नहीं खुली।
3 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि शेर सिंह जिसकी उम्र अभी 20 साल थी। वह 14 फरवरी 2016 को रोजी-रोटी कमाने के लिए जार्जिया गया था और वह जार्जिया के शहर तपलीसी में अपने कुछ भारतीय दोस्तों के साथ रहता था।
4 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
25 नवंबर को उनके घर में खुशी में रखे श्री अखंड पाठ रखा गया था। पाठ का भोग पड़ा ही था कि उनके भतीजे के फोन पर एक युवक ने शेर सिंह की मौत की खबर दी। बताया जाता है कि शेर सिंह, पंजाब के गांव बदनपुर का जीवन सिंह और केरल का एक युवक तीनों एक ही मालिक के पास ड्राइवर के तौर पर नौकरी करते थे। उसके मकान में किराए पर रहते भी थे।
5 of 8
विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए शेर सिंह की मौत
शनिवार रात करीब 12 बजे अपने कमरे में आकर सो गए। जब वे सुबह काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आए तो मकान मालिक ने पुलिस को बुलाकर जब कमरा खोला तो तीनों में से एक बिस्तर पर, एक जमीन पर और एक दरवाजे के पास पड़ा था।