आए दिन नकली खाद्य पदार्थों का खुलासा हो रहा है, पहले आम और अब घर-घर में खाया जाने वाला पत्तागोभी। मंडियों में बिकने वाले इन पत्तागोभी की सच्चाई देखकर हिल जाएंगे।
2 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
इन दिनों पत्ता गोभी से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अम्बाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को इस वीडियो को बनाने वाले शख्स को ढूंढ निकाला और इस पूरे मामले की सच्चाई पता की।
3 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
युवक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने उस पत्तागोभी को गैस पर गर्म करके दिखाया और इसके बाद खींचा तो वह प्लास्टिक की तरह खिंच गई। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने यह पत्तागोभी रोजमर्रा की तरह सब्जी मंडी से ही खरीदी थी, जिसके बाद मामले की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग उस तक पहुंचा।
4 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
दरअसल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है कि आजकल मार्केट में प्लास्टिक की पत्ता गोभी बेची जा रही है।
5 of 9
अंबाला में प्लास्टिक से बनी पत्तागोभी!
इस वीडियो में एक युवक पत्तागोभी को गैस की तेज लो पर जलाने की कोशिश करता नजर आ रहा है लेकिन वह जलने की बजाए नरम हो जाती है। इसके बाद वह उसे खींचने की कोशिश करता है तो वह प्लास्टिक की तरह खींचने लगती है।