फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान यात्रा को लेकर ट्रोल हुए नवजोत सिद्धू, ट्विटर पर लोगों ने निकाली भड़ास, लिखा...

Mon, 20 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
People reacted on twitter on Navjot Sidhu's visit to Pakistan
नवजोत सिंह सिद्धू
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर पंजाब के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। विवाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने के बाद बढ़ा। पूरे घटना क्रम को लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
People reacted on twitter on Navjot Sidhu's visit to Pakistan
नवजोत सिंह सिद्धू
बता दें कि 17 अगस्त को नवजोत सिद्धू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा में गए थे। यहां पर उन्होंने पाक आर्मी चीफ से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए । समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है।
People reacted on twitter on Navjot Sidhu's visit to Pakistan
Navjot Singh Sidhu
 सिद्धू के बाजवा से गले मिलने की देश में तीखी आलोचना हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ उनकी पार्टी के प्रवक्ता भी सिद्धू की पाक यात्रा को लेकर सहमत नहीं हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सोशल मीडिया में की गई प्रतिक्रिया पर..
विज्ञापन
विज्ञापन
People reacted on twitter on Navjot Sidhu's visit to Pakistan
फाइल फोटो
महेश विक्रम हेगड़े नाम के एक ट्विटर यूजर्स ने सिद्धू की पाक यात्रा पर लिखा कि, प्रिय नवजोत सिंह सिद्धू, जीवन कोई कॉमेडी शो नहीं हैं। क्या आप नहीं जानते हैं कि पाक सेना प्रमुख जिसे आप गले लगा रहे हैं वो एक हत्यारा है। जिसने आतंकवादियों के जरिए भारतीय भाइयों को मारा है। कुछ शर्म करो सिद्धू
 

 
विज्ञापन
People reacted on twitter on Navjot Sidhu's visit to Pakistan
नवजोत सिद्धू
अनमोल नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि, शेमलेस कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हैं। राहुल गांधी जी आपका मंत्री पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगा रहे हैं, आप क्या कहेंगे? अनमोल ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी को टैग भी किया है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed