{"_id":"1a395afecfa914c809f5833575e77f12","slug":"pathankot-terror-attack-questioning-role-of-punjab-police-and-real-culprit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?
Thu, 07 Jan 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के पीछे के असली गुनाहगार एक एक कर सामने आने लगे हैं। एसपी की किडनेपिंग इसमें प्रमुख कड़ी बनकर उभरी है। देखिए, पूरी रिपोर्ट। -रिपोर्ट/सुरिंदर पाल। फोटो: हरिंदर पाल।
देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?
2 of 7
वीरवार रात को ढाई बजे एसपी सलविंदर सिंह को अगवा कर उनकी गाड़ी छीनने की घटना का पता चल गया था लेकिन पठानकोट और गुरदासपुर के एसएसपी एसपी सलविंदर सिंह को ही अपराधी मानते रहे। शुक्रवार दोपहर तक आर्मी, बीएसएफ और आईबी ने अपनी रिपोर्ट फाइल कर दी थी कि एसपी के साथ जो हुआ है, वह आतंकवादी कार्रवाई है।
देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?
3 of 7
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को पंजाब के डीजीपी और खुफिया विभाग को ठोस कार्रवाई के लिए कहा। मंत्रालय ने एनएसजी के 62 जवानों का दस्ता भी तत्काल पठानकोट रवाना कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में पंजाब पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है कि किस तरह से एक संवेदनशील व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी घटना को महज छोटी वारदात मानकर चुपी साधे रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?
4 of 7
केंद्रीय खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम तो शुक्रवार सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी और सारे इनपुट लेकर रिपोर्ट तैयार कर दी थी कि यह इलाका बार्डर से सटा हुआ है और पंजाब में घुसपैठ कर आतंकवादी आ चुके हैं। इस बात का जिक्र भी किया गया था कि आतंकवादी हथियारों से लैस हैं और दीनानगर जैसे अटैक की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
देखिए, पठानकोट आतंकी हमले के असली गुनाहगार कौन?
5 of 7
आतंकवादियों ने इस बार भी दीनानगर का रूट ही इस्तेमाल किया है और वे सैन्य वर्दी में हैं। यह आर्म्ड फोर्स के हेडक्वार्टर को निशाना बना सकते हैं। इस बात का जिक्र भी था कि निशाना पंजाब पुलिस का कोई थाना या आर्मी या फिर एयरबेस कैंप हो सकता है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को शुक्रवार दोपहर बाद मिल गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।