पठानकोट: सामने आई मारे गए आतंकियों की तस्वीरें
पठानकोट के एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों की पहली बार तस्वीरें सामने आ गई हैं। देखिए।
पठानकोट: सामने आई मारे गए आतंकियों की तस्वीरें
ये तस्वीरें केवल हमारे पास हैं। एयरफोर्स बेस कैंप पर आतंकी हमले के चौथे दिन ये तस्वीरें सामने आईं। मारे गए आतंकियों के शव के पास से बरामद हथियार भी पाकिस्तान में बने होने का दावा है और उनसे पाकिस्तान की बैटरी भी मिली है।
पठानकोट: सामने आई मारे गए आतंकियों की तस्वीरें
आतंकियों की तस्वीर सामने आने के बाद ही पता चला कि उनके पास से एके 47 के 300 कारतूस, पाकिस्तानी कंपनी के जूते और फर्स्ट एड बॉक्स मिला। इसमें एनर्जी के टेबलेट भी मिले।
पठानकोट: सामने आई मारे गए आतंकियों की तस्वीरें
आतंकियों में से एक ने एपकॉट ब्रांड (पाकिस्तानी कंपनी का नाम) के जूते पहने हुए थे। यह ब्रांड पाकिस्तान में काफी प्रसिद्ध है। आतंकियों द्वारा पाकिस्तान के नंबर पर फोन कॉल किए गए। बेस पर हमले से पहले और बाद में पाकिस्तान फोन किए गए थे।
पठानकोट: सामने आई मारे गए आतंकियों की तस्वीरें
वहीं हमले के छठे दिन एयरफोर्स स्टेशन में सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों की तरफ से पूरे क्षेत्र को सील कर चेकिंग की जा रही है। चौपर से चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है।