पठानकोट हमले का घायल बना पहेली, SSP पहुंचे सुलझाने
पठानकोट में हुए आतंकी हमले में गोली लगने से घायल युवक भी संदेह के घेरे में है। पूछताछ करने खुद एसएसपी पहुंचे और साथ ही आतंकियों के शवों की सुरक्षा भी चेक की।
पठानकोट हमले का घायल बना पहेली, SSP पहुंचे सुलझाने
पुलिस के अनुसार एनआईए टीम ने हमले में घायल हुए संदिग्ध युवक का पता ट्रेस कर लिया है। युवक बिहार के मधेपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। एनआईए टीम युवक के परिजनों को दिल्ली बुला उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पिछले एक वर्ष से घर से लापता था और सिर में चोट लगने के कारण कम ही बोलता था। इस संबंध में परिजनों ने मधेपुरा में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
पठानकोट हमले का घायल बना पहेली, SSP पहुंचे सुलझाने
अस्पताल प्रबंधन से कहा कि युवक की पहचान होने के बाद उसके परिवार वालों से पूछताछ के बाद पठानकोट लाया जाएगा। एसएसपी ने एसएमओ डा. भूपिंद्र और युवक का इलाज कर रहे डाक्टर से युवक की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। प्राइवेट रूम में भर्ती युवक की उसके भाई राकेश के साथ फोन पर बातचीत करवाई गई। हालांकि, भाई से बातचीत के दौरान युवक कुछ बोला तो नहीं, लेकिन भाई की आवाज सुनकर मुस्करा उठा।
पठानकोट हमले का घायल बना पहेली, SSP पहुंचे सुलझाने
पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। घायल युवक से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसकी सुरक्षा में पुलिस मुलाजिम तैनात हैं। इसके अलावा एसएसपी ने अस्पताल शवगृह में रखे आतंकियों के शवों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस मुलाजिमों से मुलाकात की। उन्होंने मुलाजिमों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न करने के कड़े निर्देश दिए।
पठानकोट हमले का घायल बना पहेली, SSP पहुंचे सुलझाने
एसएसपी आरके बख्शी ने पोस्टमार्टम रूम में रखे गए आतंकियों के शवों की सिक्योरटी का जायजा लिया। साथ ही, शवगृह के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों को आ रही समस्याओं के बारे में जाना। एसएसपी का कहना है कि होम मिनिस्ट्री के आदेश तक शव मोर्चरी में ही रहेंगी। साथ ही ये भी कहा कि, आतंकी हमले के बाद बार्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से भी पुलिस के सहयोग की अपील की गई है।