फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट में लगी गोली, फिर भी आतंकियों के आगे डटा रहा बहादुर कमांडो

Sat, 09 Jan 2016 08:42 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन

पेट में लगी गोली, फिर भी आतंकियों के आगे डटा रहा बहादुर कमांडो

pathankot terror attack, another Another Garud Commando Shailabh Gaur fight terrorist
पठानकोट आतंकी हमले में अंबाला का एक बेटा गुरसेवक तो शहीद हो गया, लेकिन एक और बहादुर बेटा भी था, जो पेट में गोली लगने के डेढ़ घंटे बाद भी आतंकियों के आगे डटा रहा। देखिए, उसके बारे में। -रिपोर्ट/मोहित धुपड़, अंबाला।

पेट में लगी गोली, फिर भी आतंकियों के आगे डटा रहा बहादुर कमांडो

pathankot terror attack, another Another Garud Commando Shailabh Gaur fight terrorist
गंभीर रूप से घायल हुआ शैलभ पठानकोट आर्मी अस्पताल की आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आईसीयू में केवल परिजनों को ही शैलभ से मिलने का मौका दिया गया। शैलभ ने मां को ढाढ़स बंधाया तो मां की जान में जान आई। मंजुला गौड़ कहती हैं कि उनका बेटा शूरवीर है। उन्हें बेटे पर बहुत गर्व है। उन्होंने मन पक्का करके ही बेटे को भारत मां की रक्षा के लिए भेजा है।

पेट में लगी गोली, फिर भी आतंकियों के आगे डटा रहा बहादुर कमांडो

pathankot terror attack, another Another Garud Commando Shailabh Gaur fight terrorist
आतंकी हमले वाले दिन दो जनवरी को तड़के ही आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से स्पेशल फोर्स गरुड़ कमांडो की टुकड़ी को पठानकोट रवाना कर दिया गया था। पठानकोट पहुंचते ही गरुड़ कमांडो ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। इन्हीं में से एक टुकड़ी में अंबाला के दो जांबाज कमांडो गुरसेवक और शैलभ गौड़ भी थे। इसी टुकड़ी ने सबसे पहले आतंकियों के ठिकाने को लोकेट किया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में लगी गोली, फिर भी आतंकियों के आगे डटा रहा बहादुर कमांडो

pathankot terror attack, another Another Garud Commando Shailabh Gaur fight terrorist
आतंकियों की तरफ से हुई फायरिंग में अंबाला सिटी के गरनाला गांव का जांबाज गुरसेवक पांच गोलियां लगने के बाद शहीद हो गया। गोलियों से छलनी गुरसेवक को अंबाला के ही दूसरे जांबाज कमांडो शैलभ गौड़ ने संभाला। आतंकियों की ओर से गोलीबारी जारी थी। सबसे आगे होने की वजह से ही गुरसेवक को पांच गोलियां लगीं। गुरसेवक को संभालते हुए ही शैलभ को भी पेट में एक गोली लगी। शैलभ बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

पेट में लगी गोली, फिर भी आतंकियों के आगे डटा रहा बहादुर कमांडो

pathankot terror attack, another Another Garud Commando Shailabh Gaur fight terrorist
रिफोर्समेंट आने से पहले मोर्चा छोड़ने पर आतंकियों के ठिकाना बदल लेने का डर था। ऐसा होने पर हालात और बिगड़ जाते। इसलिए खून से लथपथ होने के बाद भी शैलभ डेढ़ घंटे तक मोर्चे पर डटा रहा। उसने आतंकियों की फायरिंग का जवाब देना जारी रखा। डेढ़ घंटे बाद रिफोर्समेंट पहुंची तो उसने शहीद गुरसेवक  के शव और घायल शैलभ को अपने कब्जे में लिया और उसे पठानकोट के आर्मी अस्पताल में पहुंचा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed