पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
पठानकोट में आज दूसरे दिन भी दहशत का माहौल बना हुआ है। एयरफोर्स स्टेशन में दो और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सेना उनकी तलाश में जुटी है। देखिए तस्वीरें।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
वहीं, आज जब सेना के जवान मारे गए आतंकियों के शव तलाश रहे थे तो वहां विस्फोटक सामग्री मिली। जिसे निष्क्रिय करते हुए एनएसजी के लेफ्टीनेंट कर्नल निरंजन शहीद हो गए। धमाके में एनएसजी के पाचं कमांडो घयाल हो गए।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
डीआईजी (बॉर्डर) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पठानकोट में तलाशी अभियान चल रहा है। एयरबेस में अब भी दो आतंकी छिपे हैं। सीआरपीएफ ने पूरे शहर को घेर लिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई रऊफ के इशारे पर यह हमला हुआ। अजहर वही आतंकी है जिसे 17 साल पहले कंधार प्लेन हाईजैक केस में भारतीयों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
पठानकोट आतंकी हमले के दूसरे दिन भी दहशत, देखिए तस्वीरें
गौरतलब है कि शनिवार को सवेरे तीन बजे सेना की वर्दी पहने पांच आतंकी पठानकोट के एयरफोर्स बेस कैंप घुसे। उसके बाद आर्मी और एनएसजी की टीम ने 17 घंटे तक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में छह जवान भी शहीद हो गए और नौ जवानों समेत 12 लोग घायल हो गए।