फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर

Fri, 18 Mar 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
pat farmer, runner pat farmer, sideny former secretary, sidney runner pat farmer
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर - फोटो : अमर उजाला
आई लव इंडिया.... एंड द सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़.. इन शब्दों के साथ शुरू हुआ पैट फार्मर का चंडीगढ़ सफरनामा। पैट फार्मर 8 साल तक सिडनी के सांसद और 3 साल तक संसदीय सचिव रहे हैं।

दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर

pat farmer, runner pat farmer, sideny former secretary, sidney runner pat farmer
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर - फोटो : अमर उजाला
‘स्पीरिट ऑफ  इंडिया रन’ प्रोग्राम के तहत पैट फार्मर वीरवार को सुबह अंबाला से दौड़ते हुए दोपहर 12:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचे। सिटी ब्यूटीफुल पहुंचने पर युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पैट फार्मर के चंडीगढ़ पहुंचने पर यूटी प्रशासन की ओर से खेल निदेशक भूपेश चौधरी, एआईएचएम प्रिंसिपल भारती त्यागी ने बुके भेंट कर उनकी इस पहल की सराहना की।

दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर

pat farmer, runner pat farmer, sideny former secretary, sidney runner pat farmer
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर - फोटो : अमर उजाला
पैट फार्मर ने कहा कि उनकी यह शुरुआत भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगी और दोनों देशों के युवाओं में भाईचारे व एकता की मिसाल कायम होगी। यहां से दौड़ते हुए फार्मर यूटी गेस्ट हाउस पहुंचे। ‘स्पीरिट ऑफ इंडिया रन’ के तहत फार्मर कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 4600 किलोमीटर की दूरी 65 दिन में तय करेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर फार्मर ने कन्याकुमारी से दौड़ शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर

pat farmer, runner pat farmer, sideny former secretary, sidney runner pat farmer
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह फार्मर चंडीगढ़ से रोपड़ के लिए मार्च करेंगे। इसके बाद पैट फार्मर और उनकी पत्नी तानिया फार्मर ने राजभवन में प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात की। इस मौके पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और जनसंपर्क निदेशक नवजोत कौर भी उपस्थित रहीं। 30 मार्च को कन्याकुमारी पहुंचने पर यह यात्रा संपन्न होगी। पैट प्रतिदिन औसत 70 से 80 किलोमीटर दौड़ेंगे।
विज्ञापन

दौड़ते हुए चंडीगढ़ पहुंचे सिडनी के पूर्व सचिव, जाएंगे कश्मीर

pat farmer, runner pat farmer, sideny former secretary, sidney runner pat farmer
सिडनी के धावक पैट फॉर्मर - फोटो : अमर उजाला
कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं पैट: पैट फार्मर दौड़ में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। इससे पहले वह नॉर्थ पोल टू साउथ पोल, पूरे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम और द मिडल ईस्ट एंड नॉर्थ अमेरिका में दौड़ कर कई रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अपने 20 साल के रनिंग कैरियर में पैट मिलियन डॉलर्स चेरिटी के तौर पर जुटा चुके हैं। पैट फारमर ने  सुखना लेक और रॉक गार्डन का भ्रमण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed