देखिए, विदेशियों के इशारों पर कैसे नाचीं कठपुतली?
चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में इंटरनेशनल पपेट शो में पुर्तगाल के पपेटियर्स ने खूब जलवा दिखाया। देखिए, तस्वीरें।
देखिए, विदेशियों के इशारों पर कैसे नाचीं कठपुतली?
पुर्तगाल के इस शो की थीम पालतू जानवरों के प्रति प्रेम थी। इसमें दिखाया था कि किस तरह से पालतू जानवर प्यारे होते हैं। वह चाहे कुछ भी करें लोग उनको प्यार से ही रखते हैं। शो में बिल्ली और इंसान के बीच कैसे इंट्रेक्शन होता है यह दिखाया गया।
देखिए, विदेशियों के इशारों पर कैसे नाचीं कठपुतली?
पपेट शो के निर्देशक जोस गिल ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले पपेट तैयार किया था। जिसे एक खास प्रकार के फोम से तैयार किया गया। इसकी खूबी है कि इससे एक व्यक्ति शो दिखा सकता है। इस पपेट के चेहरे के हाव भाव को बदला जा सकता है।
देखिए, विदेशियों के इशारों पर कैसे नाचीं कठपुतली?
पुर्तगाल से आए जोस गिल ने बताया कि उन्होंने पुर्तगाल के पपेट इंस्टीट्यूट में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुर्तगाल में पपेट के कुल तीस आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि पुर्तगाल में पपेट शो खूब होते हैं। उन्होंने कहा कि पपेट से वह पुर्तगाल का कल्चर भी प्रमोट करते हैं।
देखिए, विदेशियों के इशारों पर कैसे नाचीं कठपुतली?
इंटरनेशनल पपेट शो में वीरवार को पुर्तगाली पपेट शो एटसेक्ट्रा...एटसेक्ट्रा...दिखाया गया। शो के निर्देशक जोस गिल थे। उनके साथ नताशा और सोनिया भी शामिल रहीं।