फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल की लड़की बनी पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ की पहली महिला अध्यक्ष, जानिए इनके बारे में

Fri, 07 Sep 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Panjab University student council get a First Woman President Kanupriya from SFS
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार, कोई लड़की छात्र संघ की अध्यक्ष बनी और उसकी पार्टी एफएसएस ने भी पहली बार जीत दर्ज की। जानिए नई अध्यक्ष के बारे में सब कुछ...
Panjab University student council get a First Woman President Kanupriya from SFS
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
इनका नाम है कनुप्रिया, जो अभी सिर्फ 22 साल की हैं और 719 वोटों से जीत हासिल करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरीं। वीरवार को हुए चुनाव में एसएफएस ने शुरू से ही लीड बनाए रखी और आखिर में जीत हासिल की।
Panjab University student council get a First Woman President Kanupriya from SFS
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
एसएफएस ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस साल भी कनुप्रिया को प्रेसीडेंट के पद पर उतारा था। कनुप्रिया पंजाब यूनिवर्सिटी में ही एमएससी जूलॉजी, सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं और कैंपस में छात्र नेता के तौर पर खास पहचान रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panjab University student council get a First Woman President Kanupriya from SFS
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
कनुप्रिया साल 2014 से एसएफएस के साथ जुड़ी हुई हैं। 2015 में उन्होंने पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पर काम कर रही हैं। इनसे पहले पार्टी ने अमनदीप कौर को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाई थीं।
विज्ञापन
Panjab University student council get a First Woman President Kanupriya from SFS
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
बता दें कि कनुप्रिया का मुकाबला एनएसयूआई से अनुज सिंह, एबीवीपी से आशीष राणा, सोई के गठबंधन से इकबालप्रीत सिंह, पुसू से रविंदर वीर सिंह, पुसू ललकार से अमनदीप सिंह और यूआईईटी से अजयंत से था और कांटे की टक्कर थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed