फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2018 के परिणाम, 10 क्लिक में देखें विजेताओं के चहेरे

Fri, 07 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Students Council Election 2018 result and winners
छात्र संघ चुनाव
पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए है। यहां पर एक क्लिक कर आप सभी विजेताओं को जान सकते हैं। छात्र संघ के लिए गुरूवार को ही मतदान हुआ था। 
Punjab University Students Council Election 2018 result and winners
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर पहली बार जीत दर्ज कर एसएफएस ने इतिहास बना दिया। खास बात यह रही कि यह एतिहासिक जीत एसएफएस ने अपने दम पर हासिल की। इस बार के छात्रसंघ चुनाव में एसएफएस के अलावा एनएसयूआई ही बिना गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरे थे, जबकि बाकी सभी छात्र संगठनों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा। स्टूडेंट्स फॉर सोसायटी (एसएफएस) की ओर से पीयू में प्रेसिडेंट पद पर यह पहली जीत दर्ज की गई है। खास बात यह है कि महिला उम्मीदवार ने यह चुनाव जीता है। पार्टी की जूलोजी विभाग की छात्रा कनुप्रिया ने अध्यक्ष पद पर 2802 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं अन्य पदों पर सोई, आईएसएस, इनसो और हिमसू के गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वाइस प्रेसिडेंट पद पर आईएसएस के उम्मीदवार दलेर सिंह विजयी रहे, जबकि जनरल सेक्रेटरी पद के लिए इनसो के अमरिदंर सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एनएसयूआई के कैंडीडेट विपुल अत्रेय ने जीत दर्ज की।
Punjab University Students Council Election 2018 result and winners
छात्र संघ चुनाव
गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए स्टूडेंट्स सुबह सुबह ही पहुंच गए थे। वोटिंग को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह दिखा। वोटिंग के बाद यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया जबकि वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ज्वांइट सेक्रेटरी पद पर सोपू और एनएसयूआई गठबंधन ने जीत दर्ज की। स्टूडेंट्स के सामने प्रिंसिपल ने रिजल्ट की घोषणा की। एबीवीपी की अनुजा प्रेसिडेंट पद की विजेता रहीं जबकि सोपू और एनएसयूआई गठबंधन की दिव्या गुप्ता उप प्रधान पद के लिए चुनी गईं। सोपू और एनएसयूआई गठबंधन के ईशान सिंह सेक्रेटरी जबकि दविंदर सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर चुने गए। कॉलेज में इस बार 53.21 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज के 2565 स्टूडेंट्स में से 1368 ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab University Students Council Election 2018 result and winners
छात्र संघ चुनाव
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में प्रेसिडेंट पद पर एसएसए और एबीवीपी समर्थित राघव शर्मा ने जीत दर्ज की। उनको 2296 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरमिंदर सिंह को 981 वोट मिले। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर विजयी जलज आर्या को 2208 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रुचि शर्मा को 989 मिले। सेक्रेटरी के पद पर विजयी मुकुल को 2060 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुस्कान को 836 वोट मिले। वहीं, ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर विजयी आशा को 2298 वोट।
विज्ञापन
Punjab University Students Council Election 2018 result and winners
Student union election
गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26 में हुए छात्रसंघ चुनाव में बीकॉम तृतीय वर्ष की मुस्कान मेहता अध्यक्ष पद पर चुन ली गईं। अध्यक्ष पद पर उनके मुकाबले में खड़ी रिशिका एवं मानसी हाजिरी कम होने की वजह चुनाव से बाहर हो गईं। अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही मुस्कान की समर्थकों को मिली तो उन्होंने मुस्कान को बधाई देनी शुरू कर दी। इस दौरान सभी ने खुशी के साथ मुस्कान को हवा में उछाला। इसके साथ ही बीसीए तृतीय वर्ष की दिव्या शर्मा उपाध्यक्ष, बीसीए तृतीय वर्ष की मनजीत कौर सेक्रेटरी और बीसीए तृतीय वर्ष की सिमरन ज्वांइट सेक्रेटरी के लिए चुन ली गईं। चारों पदों पर विजेता टीम को कालेज प्रिंसिपल ने जतिंदर कौर और अमृता कौर, निति संधू और गरिमा अरोड़ा ने सभी को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed