Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress launches a front against the BJP by holding a 'Save the Constitution' march.

Chandigarh News: संविधान रक्षा मार्च निकाल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 27 Nov 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Congress launches a front against the BJP by holding a 'Save the Constitution' march.
रजनी पाटिल और एचएस लक्की ने किया नेतृत्व, बोले- नगर निगम चुनाव में जनता वोट की ताकत से देगी जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ सियासी मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन से निकाले गए मार्च का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने किया। नेताओं ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।
रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा के शासन में संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम करने के बजाय सरकार की कठपुतली बन गई हैं। संविधान हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा की लड़ाई हर वार्ड, गली और घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। एचएस लक्की ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दौरान वोटों की हेराफेरी से भाजपा की संविधान विरोधी राजनीति सामने आई थी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में जनता भाजपा को वोट की ताकत से जवाब देगी। जनता भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी का हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन

गांधी और अंबेडकर को किया नमन
मार्च में एआईसीसी सचिव कमल कांत शर्मा और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के चेयरमैन एवं विधायक आरएस बाली भी शामिल हुए। कमल कांत शर्मा ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प बताया। आरएस बाली ने कहा कि भाजपा की नीतियां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से मिली समानता की व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। मार्च की शुरुआत महात्मा गांधी और बाबा साहेब के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हुई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। तिरंगे और पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए। अंत में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed