फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मां और बेटी एक साथ दुल्हन बनीं, पर ये शादी नहीं कुछ और था

Thu, 02 Feb 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 02 Feb 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
panipat mother and daughter left earthly life and accepts jain muni life, quietness life
मां और बेटी ने अपनाया वैराग्य जीवन
मां और बेटी एक साथ दुल्हन बनीं और दोनों ने ही 16 श्रृंगार किया। दोनों ने सज धजकर खूब डांस भी किया, लेकिन मौका शादी का नहीं था। देखिए तस्वीरें।
panipat mother and daughter left earthly life and accepts jain muni life, quietness life
मां और बेटी ने अपनाया वैराग्य जीवन
हरियाणा के पानीपत में यह अनोखा नजारा सड़क पर देखने को मिला। लोगों ने पूछा तो मामला शादी का नहीं, बल्कि कुछ और निकला। दरअसल, दोनों मां-बेटी गृहस्थ जीवन का त्याग कर वैरागन जीवन अपनाने जा रही थीं। गांधी मंडी स्थित जैन स्थान में एक महिला व तीन बेटियों ने मंगलवार को आखिरी बार साजो-शृंगार कर मेहंदी रस्म पूरी की। महिलाओं ने गीत गाए और फिर दुल्हन की तरह सजकर डांस किया।

 
panipat mother and daughter left earthly life and accepts jain muni life, quietness life
मां और बेटी ने अपनाया वैराग्य जीवन
एसएस जैन सभा की ओर से सामूहिक जैन भागवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दोनों मां-बेटी ने सफेद वस्त्र धारण कर सांसारिक सुखों का त्याग कर साध्वी का जीवन अपना लिया। उनके साथ दो और महिलाओं ने वैरागय जीवन अपनाया। मेहंदी रस्म के दौरान चारों ने नृत्य किया और बाद में यहां पहुंचे सभी जैन मुनियों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
panipat mother and daughter left earthly life and accepts jain muni life, quietness life
मां और बेटी ने अपनाया वैराग्य जीवन
मंगलवार की दोपहर को सभी महिलाओं को परिजनों ने दुल्हन तरह सजाया गया। शहर के कई मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई सभी ने स्वागत किया। सभी ने जमकर डांस भी किया। साध्वी बन रही महिलाओं ने हाथों में मेंहदी भी लगाई। परिजनों का कहना था कि हमारे परिवार के लिए यह बहुत खुशी का दिन है हम सब बेदह खुश हैं। इसलिए वे इसे पूरी तरह सेलीब्रेट करना चाहते हैं और सभी इच्छाएं पूरी की गई हैं, जो बाकी रह गई थीं।
विज्ञापन
panipat mother and daughter left earthly life and accepts jain muni life, quietness life
मां और बेटी ने अपनाया वैराग्य जीवन
जैन भागवती दीक्षा महोत्सव में गृह जीवन छोड़ साधु जीवन में प्रवेश करने जा रही वैरागन महिलाओं ने नाम हैं-  राजरानी चहल, पूनम जैन, एकता चहल व कोमल जैन। इनको गांधी मंडी में जैन समाज के लोगों के घर सुबह व दोपहर को बान बैठाया गया। इसके बाद चारों वैरागन ढोल पर नाचते हुए मेहंदी महोत्सव में पहुंची। सभा में वैरागनों को प्लास्टिक गुड़िया दी गई और नोटों की माला पहनाकर शादी जैसी रस्म पूरी की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed