{"_id":"6a93bebec571b5d5730cb522","slug":"dubai-bound-flight-delayed-by-17-hours-at-amritsar-airport-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा: दुबई जाने वाली फ्लाइट 17 घंटे लेट, यात्रियों को हुई भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा: दुबई जाने वाली फ्लाइट 17 घंटे लेट, यात्रियों को हुई भारी परेशानी
Sun, 30 Aug 2026 10:55 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:55 AM IST
सार
यात्रियों ने एयरलाइन से टिकट का रिफंड देने या वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना था कि इतनी लंबी देरी के कारण उनकी आगे की यात्रा की योजना प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की फ्लाइट में करीब 17 घंटे की देरी से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। दुबई जाने वाले यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया और कर्मचारियों से फ्लाइट की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
यात्रियों के अनुसार, फ्लाइट को पहले रात 8:40 बजे रवाना होना था, लेकिन बाद में इसका समय बढ़ाकर सुबह 11 बजे कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों को फ्लाइट में करीब 17 घंटे की देरी की जानकारी दी गई। लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने के कारण यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई।यात्रियों का कहना था कि उन्हें देरी के संबंध में समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
कई यात्री बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे और घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन की ओर से न तो उचित जानकारी दी गई और न ही उनकी समस्याएं सुनने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
रिफंड और वैकल्पिक टिकट की मांग
यात्रियों ने एयरलाइन से टिकट का रिफंड देने या वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना था कि इतनी लंबी देरी के कारण उनकी आगे की यात्रा की योजना प्रभावित हो गई है। यात्रियों ने एयरलाइन से देरी का स्पष्ट कारण बताने और जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।
यात्रियों ने डीजीसीए के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि लंबे समय तक फ्लाइट में देरी होने की स्थिति में यात्रियों को नियमों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं और निर्धारित स्थिति में वैकल्पिक यात्रा या रिफंड की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को स्पष्ट जानकारी देने के साथ उनकी परेशानी का समाधान करना चाहिए।