फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्प्रिंग फेस्ट: बच्चों की ये क्यूट तस्वीरें आपका दिन बना देगीं...

Mon, 06 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 06 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Panchkula spring festival 2017, cute pictures of children, city news
मुरझाए फूलों के बीच मनौनिहालों ने जमाया स्प्रिंग फेस्ट में रंग - फोटो : अमर उजाला
स्प्रिंग फेस्ट में बच्चों ने बेबी शो से सबका दिल जीत लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर कैटवाक कर लोगों की तारीफें बटोरी, तस्वीरें
Panchkula spring festival 2017, cute pictures of children, city news
Panchkula Spring Festival 2017 - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-5 के टाउन पार्क में आयोजित दो दिवसीय स्प्रिंग फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। फेस्ट में पहले दिन से ही मुरझाए फूलों के कारण हुडा के अधिकारी लोगों की भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। हालांकि, फेस्ट के समापन पर रविवार को बच्चों ने बेबी शो से सबका दिल जीत लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर कैटवाक कर लोगों की तारीफें बटोरी। 
Panchkula spring festival 2017, cute pictures of children, city news
Panchkula Spring Festival 2017
वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को लोगों ने खूब पसंद किया। इस स्प्रिंग फेस्ट के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने पहले विभिन्न किस्मों के पुष्पों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हुडा व बागबानी विभाग के अधिकारियों से पंचकूला में एक बड़े पुष्प गार्डन का निर्माण करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchkula spring festival 2017, cute pictures of children, city news
Panchkula Spring Festival 2017
इस अवसर पर विधायक ने स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इनमें रंगोली, पेंटिंग, टैटू मेकिंग, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फेस पेंटिंग, पोट पेंटिंग, ड्यूट डांस शामिल रहे। वहीं, कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने शानदार नृत्य पेश किया। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रेम रतन धन पायो... व पान खाए संइयां हमार... गीत पर शानदार  प्रस्तुत दी।       
विज्ञापन
Panchkula spring festival 2017, cute pictures of children, city news
Panchkula Spring Festival 2017 - फोटो : अमर उजाला
बेबी शो के परिणाम       
इस शो में तीन कैटेगरी में परिणाम घोषित किया गया। पहली कैटेगरी में छह माह से डेढ़ साल के बच्चों में मेल कैटेगरी में मिवान ओहरी पहले, मानवीक दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, गर्ल्स में हंसिका चौधरी पहले, रायना भारद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, डेढ़ से तीन वर्ष आयु वर्ग पुरुष में विहान पहले, भूपेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि गर्ल्स में तनवी मिश्रा ने पहला, हैरीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, तीन से चार साल आयुवर्ग में लड़कों में युने चड्ढा ने पहला और रिधान राठी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में नवजोत कौर ने पहला व दिव्यांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed