{"_id":"6aac4fcbbe512185010d8fe4","slug":"if-charges-are-levied-on-upi-the-era-of-cash-will-return-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1126274-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूपीआई पर लगा चार्ज तो लौटेगा कैश का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूपीआई पर लगा चार्ज तो लौटेगा कैश का दौर
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूपीआई भुगतान पर संभावित अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की खबर से शहर के व्यापारियों और उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। कारोबारी संगठनों का कहना है कि 2,000 रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन पर 0.4 फीसदी चार्ज लगा तो दुकानदार दोबारा कैश या कार्ड लेनदेन की ओर लौट सकते हैं।
सेक्टर-22 के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी अजय गुप्ता के अनुसार उनकी दुकान पर 90 फीसदी भुगतान यूपीआई से होता है और अतिरिक्त शुल्क लगने पर बोझ ग्राहकों पर ही डालना पड़ेगा। चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के चेयरमैन नीरज बजाज ने कहा कि ऐसा करना व्यावहारिक नहीं होगा, क्योंकि ग्राहक दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चड्ढा और चेयरमैन चरंजीव सिंह ने भी सरकार से इस पर पुनर्विचार की मांग की।सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-19 का पालिका बाजार और सेक्टर-18 की इलेक्ट्रिकल मार्केट के ज्यादातर दुकानदारों का कहना है कि यह बोझ पड़ा तो उनकी दुकानदारी प्रभावित होगी। क्योंकि अमूमन ग्राहक दो हजार रुपये से ज्यादा का सामान ही लेता है।
पहलू
स्थिति
ग्राहकों में यूपीआई का उपयोग
80-90% तक
छोटे व्यापारियों पर मौजूदा एमडीआर शून्य
संभावित चर्चा
2,000 से ऊपर के भुगतान पर 0.4% शुल्क