{"_id":"6aac1bce993a0bd7e50517d2","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहिलपुर-जेजों रोड पर सड़क हादसा: बाइक की टिप्पर से हुई टक्कर, 19 साल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहिलपुर-जेजों रोड पर सड़क हादसा: बाइक की टिप्पर से हुई टक्कर, 19 साल के युवक की मौत
Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM IST
सार
बाइक की टिप्पर से जोरदार टक्कर में 19 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
माहिलपुर-जेजों रोड पर गांव चक नारियल के पास गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब माहिलपुर की ओर से आ रहे एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के लासारा हॉल गांव निवासी स्वर्गीय दीपक कुमार का 19 वर्षीय पुत्र बाइक पर किसी काम से गांव आया था और वापस होशियारपुर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे चक नारियल वाली सड़क पर उसकी बाइक की सामने से आ रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही माहिलपुर थाना प्रभारी और एएसआई दलजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव माहिलपुर के सिविल अस्पताल में रखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।