फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए इस शख्स ने पौधे से पैदा कर दी बिजली, तरीका देखकर दंग रह जाएंगे साइंटिस्ट

Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 05 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
panchkula science lecturer sandeep tripathi invented technique to produce electricity from plant
इस शख्स ने ईजाद की ऐसी अनूठी तकनीक
इस शख्स को देखिए। इसने एक पौधे से बिजली पैदा कर दी और ऐसा करने का तरीका देखकर दुनिया भर के साइंटिस्ट दंग रह जाएंगे। आप भी जानिए।
panchkula science lecturer sandeep tripathi invented technique to produce electricity from plant
इस शख्स ने ईजाद की ऐसी अनूठी तकनीक
ये शख्स पंचकूला का रहने वाला है और नाम है साइंस लेक्चरार डॉ. संदीप त्रिपाठी। तुलसी के पौधे से शुरुआत कर गेहूं से बिजली पैदा करने वाले इस शख्स ने अब पौधे से बिजली पैदा कर एक अनूठी तकनीक ईजाद की है। जल्द ही इससे संबंधित रिसर्च पेपर नैनीताल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को भेजेंगे जो साइंटिफिक जर्नल ऑन ऑगमेंटेशन ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के संपादक भी हैं।

 
panchkula science lecturer sandeep tripathi invented technique to produce electricity from plant
इस शख्स ने ईजाद की ऐसी अनूठी तकनीक
यह जर्नल यूरोपियन एलायंस की एक संस्था से संबद्ध है। डॉ. संदीप त्रिपाठी ने बताया कि करीब छह महीने पहले इस दिशा में उन्होंने अपने प्रयास तेज किए। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों उपकरणों का इस्तेमाल किया और नुकसान हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारे। आखिरकार, पॉली इथीलीन और ग्रेफाइट प्लेट व मैग्रेशियम रिबन की मदद से इलेक्ट्रॉड बनाकर पौधों से बिजली तैयार करने में सफलता हासिल की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
panchkula science lecturer sandeep tripathi invented technique to produce electricity from plant
इस शख्स ने ईजाद की ऐसी अनूठी तकनीक
बकौल संदीप मंगलवार सुबह जब धूप निकली तो वह इस पर कार्य कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने करंट को अमीटर से मापा तो देखा कि दो वोल्ट से भी अधिक बिजली का प्रवाह हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अपने घर के एक कमरे में जाकर अंधेरे में एक छोटे एलईडी बल्ब को जलाया, जिसे देखकर घरवाले भी हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि देश में पहले भी इस तरह के कुछ प्रयोग किए गए हैं, लेकिन दो वोल्ट तक बिजली पैदा नहीं हुई।

 
विज्ञापन
panchkula science lecturer sandeep tripathi invented technique to produce electricity from plant
बिजली - फोटो : अमर उजाला
संदीप ने बताया कि पौधे, धूप से ऊर्जा हासिल कर अपना खाना बनाते हैं, लेकिन इसकी मात्रा जब अधिक हो जाती है तो इसके अपशिष्ट से बैक्टीरिया तैयार होते हैं। जिनसे इलेक्ट्रोलाइट्स पैदा होते हैं। पॉजीटिव एवं निगेटिव इलेक्ट्रोड को अगर एलईडी बल्ब से जोड़ दिया जाता है तो इससे वह जल उठता है। उन्होंने यह प्रयोग दिखाते हुए कहा कि जल्द ही एक साथ 25 गमलों में पौधे लगाकर सीरीज में विद्युत प्रवाह को साबित कर दिखाएंगे, ताकि इस ऊर्जा को बर्बाद होने से बचाते हुए पौधों की जड़ों से बिजली की पैदावार की जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed