मुस्लिमों के मोहल्ले को किसी ने 'पाकिस्तानी ब्लॉक' लिख दिया तो भारी हंगामा मच गया। भाजपाई पहुंचे और उस जगह को पेंट कर, वहां जय श्री राम लिखने की मांग करने लगे।
दरअसल मामला चंडीगढ़ का है, यहां कॉलोनी नं-4 में एक मुस्लिम के घर के बाहर साफ तौर पर 'पाकिस्तानी ब्लॉक' लिख दिया गया। जिसके बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल भी बुलानी पड़ी।
खबर फैलते ही शनिवार सुबह भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव बढ़ते देख भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। मौके पर डीएसपी सतीश कुमार भी पहुंचे उन्होने उचित कार्रवाई का आश्वासन किया जिसके बाद लोग शांत हुए।
उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस दीवार को पहले चादर से ढका और फिर पेंट से रंग दिया गया। जिसपर बाद में भाजपाईयों ने भारत माता की जय लिख दिया। दरअसल, शहर में इस तरह खुलेआम पाकिस्तान परस्ती दिखाने की कोशिश किए जाने की यह पहली घटना है।
अंग्रेजी में लिखे गए ‘पाकिस्तानी ब्लॉक’ को पढ़कर वहां से निकलने वाले लोग सकते में आ गए लेकिन यह किसने लिखा और क्यों लिखा, इस पर कोई किसी से न सवाल करने को तैयार है और न ही कोई इस पर कुछ बोलना चाहता है।