{"_id":"59db2aa84f1c1b59678b4dc1","slug":"online-open-sukanya-samriddhi-yojna-bank-account-by-name-of-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के पिता हैं तो ये वाला बैंक अकाउंट खुलवा लें, करोड़पति बन सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के पिता हैं तो ये वाला बैंक अकाउंट खुलवा लें, करोड़पति बन सकते हैं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
गर्ल चाइल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बेटी के पिता हैं तो बैंक जाकर उसके नाम से ये वाला अकाउंट खुलवा लें, आने वाले कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं। जानिए स्कीम और इसके फायदे।
गर्ल चाइल्ड
- फोटो : demo pic
स्कीम मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो बेटियों के लिए शुरू की गई थी। जनवरी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकर आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें। इसमें एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।
गर्ल चाइल्ड
- फोटो : demo pic
स्कीम के तहत, बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलेगा और एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 1000 रुपये जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपए डिपॉजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी। इसके अलावा डिपॉजिट पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल चाइल्ड
- फोटो : सांकेतिक चित्र
एक वित्त वर्ष में स्कीम के तहत 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था।
विज्ञापन
baby
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्युरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉ कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉ करके इसको बंद कर सकते हैं।