{"_id":"6adcdb888c62c606690444ef","slug":"chargesheet-filed-against-six-accused-in-the-shambhu-rajpura-railway-line-blast-case-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शंभू-राजपुरा रेलवे लाइन ब्लास्ट: एनआईए ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभू-राजपुरा रेलवे लाइन ब्लास्ट: एनआईए ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पाकिस्तान से जुड़े तार
Sat, 24 Oct 2026 09:53 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:53 PM IST
सार
शनिवार को मोहाली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें गुरजिंदर सिंह उर्फ बियांत बाबा, सतनाम सिंह, परदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मनजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
शंभू-राजपुरा रेलवे लाइन ब्लास्ट केस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच 27 अप्रैल 2026 को हुई विस्फोट की घटना के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह विस्फोट खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के कथित ऑपरेटिवों से जुड़ा बताया गया है। घटना में विस्फोटक तैयार करते समय खालिस्तानी ऑपरेटिव जग्गरूप सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को मोहाली स्थित विशेष एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें गुरजिंदर सिंह उर्फ बियांत बाबा, सतनाम सिंह, परदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मनजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, रेलवे एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हुआ था विस्फोट
एनआईए के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच भारतीय डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन लिमिटेड की रेलवे लाइन पर किलोमीटर संख्या 1174-5 के पास विस्फोट हुआ था। एजेंसी का आरोप है कि इस घटना के पीछे प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश थी। इसके जरिए पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास किया गया।
पाकिस्तान में बैठे रणजीत सिंह नीटा से जुड़ी साजिश का आरोप
जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी और मृतक जग्गरूप सिंह पाकिस्तान स्थित रणजीत सिंह उर्फ नीटा की साजिश का हिस्सा थे। एजेंसी ने दावा किया है कि रणजीत सिंह खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा है और उसे नामित आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। एनआईए के अनुसार, इस साजिश का उद्देश्य खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ावा देना और आतंकी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना था। एजेंसी का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, विस्फोटक और हथियारों की व्यवस्था करने व आम लोगों में भय पैदा करने जैसी गतिविधियां की जा रही थीं। एनआईए ने कहा मामले में जांच जारी है।