फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शत शत नमनः करवा चौथ पर कई महिलाओं के सुहाग बचे, दे गया अपनी जान

Tue, 10 Oct 2017 09:14 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 10 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
passenger train driver saved life of many people, killed in collision with trala at firozpur
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
ट्रेन ड्राइवर की बहादुरी को शत शत नमन, आखिरी पलों तक इमरजेंसी ब्रेक लगता रहा। अपनी जान चली गई, लेकिन कई महिलाओं के सुहाग बचा गया।
passenger train driver saved life of many people, killed in collision with trala at firozpur
Train Accident
पैसेंजर ट्रेन पायलट विकास केपी (35) ने अपनी जान गंवाकर करवाचौथ पर्व पर ट्रेन में सवार उन सभी लोगों की जान बचाई जिनकी पत्नियां घर पर उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। इंजन में से जब पायलट के शव को निकाला गया तो उसका हाथ इमरजेंसी ब्रेक पर था। रेल मंडल फिरोजपुर के डीआरएम विवेक कुमार ने भी पायलट की बहादुरी की सराहना की और कहा कि विकास ने बहादुरी का परिचय दिया है।
passenger train driver saved life of many people, killed in collision with trala at firozpur
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
दर्दनाक हादसा पंजाब के फिरोजपुर में गांव चक्क सुखेरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग लेबल पर रविवार सुबह हुआ। पैसेंजर ट्रेन नंबर-79971 और ट्रेनजिट मिक्सचर ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रेन का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक के परखचे उड़ गए। चालक विकास इंजन में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक छलांग लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
passenger train driver saved life of many people, killed in collision with trala at firozpur
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
मृतक की पहचान विकास केपी वासी गांव बैना जिला धमोली (बिहार) के तौर पर हुई है।  रेल अधिकारियों का कहना है कि विकास की शादी कुछ समय पहले ही हुई है। कुछ दिन पहले ही विकास अपनी पत्नी को गांव बैना जिला धमोली बिहार छोड़कर आया था। विकास की एक चार माह की बच्ची है। वहीं जैसे ही हादसे की खबर विकास के घर पहुंची चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
passenger train driver saved life of many people, killed in collision with trala at firozpur
टक्कर ऐसी कि ट्रेन के इंजन में घुसा ट्राला
ट्रेन के गार्ड विशाल मैथ्यू ने बताया कि ट्रेन पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। फिर भी ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग में फंसे ट्रक से टकरा गई। विकास चाहता तो इंजन से भी कूद सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार धीमी करता रहा और फिरोजपुर-फाजिल्का रेल सेक्शन के बीच पड़ते रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ट्रैक पर बीचों बीच फंसे ट्रक से टकरा गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed