एक मशहूर पंजाबी सिंगर के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। एक मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एक और शिकायत दर्ज की गई है।
2 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
पंजाबी फिल्म एवं म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके गायक मनकीरत औलख और उनका परिवार एक और धोखाधड़ी के एक मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगा है कि बीते दिसंबर में फतेहाबाद में हुई उनकी बहन की शादी के लिए जिस कैटर्स ने हजारों मेहमानों को खाना खिलाया था, चार माह बीतने के बाद भी उसे अब तक पेमेंट नहीं दी गई है।
3 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
पटियाला के रहने वाला कैटर्स वीरवार को फतेहाबाद पुलिस मुख्यालय पहुंचा और एएसपी गंगाराम पूनियां को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की। मनकीरत और उनके परिवार पर पिछले दिनों फतेहाबाद और सिरसा में भी जमीन की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज हो चुके हैं।
4 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला की फर्म दिल्ली कैटर्स के संचालक तरणजीत सिंह ने बताया कि पंजाबी गायक मनकीरत सिंह और उसके पिता निशान सिंह ने 22 नवंबर 2016 को उसे फतेहाबाद के मॉडल टाऊन स्थित नरेंद्र सिंह की कोठी पर उसे बुलाया और बताया कि 4 दिसंबर को उसकी बहन की शादी फतेहाबाद के किंग्स एम्पायर में होनी है। लगभग 7 सौ लोगों के लिए खाने का इंतजाम करना है।
5 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
इसके बाद 13 सौ रूपए प्रति थाली बात मुकर्रर हो गई। तरणजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद मनकीरत के परिवार ने पेशगी उसके अकाऊंट में 4 लाख रूपए डलवा दिए। उसने आगे बताया कि जब शादी के लिए वो किंग्स एंपायर पहुंचा तो उसके परिवार ने बताया कि अब शादी में 1 हजार के करीब मेहमान आएंगे, इसलिए खाना ज्यादा बनना चाहिए।