{"_id":"58e4fcda4f1c1b084a5b4165","slug":"attack-on-dalit-groom-in-bhiwani-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा, बोले- घोड़ी पर सिर्फ सवर्ण ही बैठ सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा, बोले- घोड़ी पर सिर्फ सवर्ण ही बैठ सकते हैं
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतारते हुए पढ़िए क्या कहा...
2 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है, जहां सांजरवास गांव में मंगलवार रात दलित समाज की एक युवती की शादी के दौरान दबंग जाति के युवकों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा। घटना में दुल्हन के चचेरे भाई व ताऊ को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
3 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
घटना की जानकारी मिलते ही बौंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस सुरक्षा के बीच शादी संपन्न करवाकर विदाई करवाई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
गांव सांजरवास के दलित समुदाय के रोहताश की पुत्री पूनम की शादी तोशाम क्षेत्र के गांव रिवासा की ढाणी निवासी जगदीश के पुत्र संजय के साथ तय हुई थी। मंगलवार देर सायं संजय की बरात गांव सांजरवास में आई। गांव की चौपाल में टीके की रस्म होने के बाद दूल्हा संजय घोड़ी पर बैठकर दुल्हन के घर की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान, सवर्ण जाति के 12 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
5 of 7
शादी के लिए घोड़ी पर पहुंचे दलित दूल्हे और परिजनों पर हमला
आरोप है कि युवकों ने दूल्हे संजय को घोड़ी सहित यह कहकर नीचे गिरा दिया कि घोड़ी पर सिर्फ सवर्ण ही बैठ सकते हैं। इससे उसको हल्की चोटें लगीं। दूल्हे पर हमला होते देख बारातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।