{"_id":"587a5bc84f1c1b7940baa07f","slug":"olympian-wrestler-yogeshwar-dutt-engagement-in-sonipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई, 1 रुपये में रस्म पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई, 1 रुपये में रस्म पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 15 Jan 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अक्सर नेताओं की करोड़ों में हुई शादी के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन आज देखिए एक ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई। तस्वीरें
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त की शनिवार को रीति रिवाज के साथ एक रुपया देकर सगाई हो गई। योगेश्वर व उनके परिवार वालों ने शादी में कोई भी दहेज नहीं लेने की बात कहकर यह साफ कर दिया कि वह केवल एक रुपये से सगाई करेंगे।
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई
योगेश्वर को उनकी मंगेतर शीतल के भाई हरीश ने अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म को शुरू किया तो पान खिलाकर सगाई की रस्म पूरी की गई। सगाई समारोह में योगेश्वर को आशीर्वाद व बधाई देने के लिए मंत्रियों के अलावा साथी पहलवान भी पहुंचे। योगेश्वर की सगाई का कार्यक्रम होने के बाद परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। अब शादी दिल्ली में जीटी रोड पर स्थित द जेहान गार्डन में 16 जनवरी को होगी और उसमें भी कई बड़े नेता व खेल सितारे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में मुरथल रोड पर स्थित गीतांजलि गार्डन में शनिवार को पहलवान योगेश्वर दत्त का सगाई समारोह हुआ। यहां सुबह से मेहमान आने शुरू हो गए थे। हर कोई आकर सबसे पहले योगेश्वर के साथ फोटो खिंचवा रहा था। वहां योगेश्वर को आशीर्वाद देने के लिए दोपहर को प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज पहुंचे जो कुछ देर रुकने के बाद चले गए।
विज्ञापन
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की बेटी रश्मि आहुजा, इनेलो नेता केसी बांगड़, पहलवान नरसिंह यादव समेत अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान शामिल हुए। सगाई की रस्म शाम को लगभग चार बजे शुरू हुई। योगेश्वर की मंगेतर शीतल के भाई हरीश ने अंगूठी पहनाई तो दूसरे भाई राकेश ने चेन पहनाई।