फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना दहेज शादी, 1 रुपये में सगाई करने वाले ओलंपियन पहलवान ने लिया संन्यास, 5 अनकही बातें

Mon, 18 Feb 2019 10:19 AM IST
खुशबू गोयल शैलेश तिवारी, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
शैलेश तिवारी, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 18 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Olympian Wrestler Yogeshwar Dutt Announced Retirement from Wrestling, Untold Facts
Yogeshwar Dutt
बिना दहेज के शादी और एक रुपये में सगाई करके मिसाल बने ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने संन्यास ले लिया है। इसके पीछे की वजह जानेंगे तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा, जानिए 5 अनकही बातें।
Olympian Wrestler Yogeshwar Dutt Announced Retirement from Wrestling, Untold Facts
योगेस्वर दत्त और बजरंग पूनिया
ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है। एक कार्यक्रम में पहुंचे योगेश्वर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि वह काफी समय से नहीं खेल रहे हैं तो संन्यास ही है। फिलहाल उनका सपना पहलवान बजरंग पुनिया को ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने का है। 2012 में लंदन ओलंपिक में 60 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि कुश्ती में जीत के लिए दो ही चीजें ज्यादा जरूरी हैं- डिफेंस और लेग अटैक। इन दोनों में पारंगत बनाने के लिए बजरंग को टिप्स दे रहा हूं, ताकि वह देश के लिए ओलंपिक मेडल लेकर आए।

 
Olympian Wrestler Yogeshwar Dutt Announced Retirement from Wrestling, Untold Facts
yogeshwar dutt
पहलवान योगेश्वर ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस घटना का जानकारी मिली तो उन्हें और अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे पहलवानों को काफी गुस्सा आया। अकादमी के पहलवानों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। योगी ने कहा कि सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए, ताकि आतंकियों और पत्थरबाजों को सबक सिखाया जा सके। योगेश्वर दत्त ने शहीदों के परिवारों की मदद के लिए वीर एप के जरिये 18 फरवरी को पांच लाख रुपये जमा करवाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि सीआरपीएफ जवानों को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Olympian Wrestler Yogeshwar Dutt Announced Retirement from Wrestling, Untold Facts
ओलंपियन योगेश्वर दत्त - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त ने कहा कि मेरा प्रयास है कि ओलंपिक के हर वर्ग में हरियाणा का एक छोरा खेले और गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के साथ देश का भी नाम रोशन करे। यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने यह बात कही। योगेश्वर ने कहा कि वह अपनी कुश्ती अकादमी में पहलवानों के साथ पूरी मेहनत करते हैं। हर वर्ग में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए पहलवानों को तैयार किया जा रहा है। हरियाणा सरकार को चाहिए वह खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड पर आकर काम करे, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं और प्रदेश की ब्रांडिंग करे।
विज्ञापन
Olympian Wrestler Yogeshwar Dutt Announced Retirement from Wrestling, Untold Facts
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
योगेश्वर दत्त का जन्म 2 नवंबर 1982 हरियाणा के सोनीपत में हुआ था।  योगेश्वर  एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। योगेश्वर दत्त 8 साल की उम्र से पहलवानी कर रहे हैं। योगेश्वर दत्त ने साल 2012 में कुश्ती की 60 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में योगेश्वर दत्त ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इंचियॉन एशियन गेम्स में 65 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीते थे। 2012 में भारत सरकार ने योगेश्वर दत्त को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा है। योगेश्वर 2008 और 2012 ओलिंपिक में हिस्सा ले चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed