फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Security concerns raised following murder at Sector-26 Mandi; Market Committee seeks round-the-clock police deployment from SSP.

Chandigarh News: सेक्टर-26 मंडी में हत्या के बाद सुरक्षा पर सवाल, मार्केट कमेटी ने एसएसपी से मांगी 24 घंटे पुलिस तैनाती

Thu, 27 Aug 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Security concerns raised following murder at Sector-26 Mandi; Market Committee seeks round-the-clock police deployment from SSP.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित अनाज और सब्जी मंडी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मार्केट कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। मंडी परिसर में 14 अगस्त की रात हुई हत्या और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पर लगातार हो रहे हमलों के बाद कमेटी ने चंडीगढ़ के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और एसएसपी ट्रैफिक को गंभीर शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कमेटी के अनुसार, हत्या के बाद मंडी के व्यापारियों, मजदूरों और कर्मचारियों में डर का माहौल है। रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। कमेटी ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध कब्जे हटाने और मंडी व्यवस्था सुधारने में जुटे स्टाफ पर बार-बार हमला और मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 तक शिकायतें
मार्केट कमेटी ने पुलिस को बताया कि स्टाफ पर हमले और सुरक्षा से जुड़ी कई शिकायतें दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 तक लिखित रूप में दी गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कमेटी का दावा है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हजारों लोगों और ट्रकों की आवाजाही
मंडी प्रशासन के मुताबिक फल-सब्जियों की मुख्य आमद रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक होती है। इस दौरान हजारों लोग और ट्रक मंडी पहुंचते हैं। कमेटी ने मंडी के अंदर-बाहर 24 घंटे शिफ्टवार पुलिस बल, रात में लगातार पीसीआर गश्त और अवैध पार्किंग पर चालान व टो-अवे कार्रवाई की मांग की है। कमेटी ने चेतावनी दी है कि जल्द पुख्ता सुरक्षा नहीं मिली तो भविष्य में बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है और मंडी का कामकाज ठप होने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed