फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four municipal officials suspended over the dilapidated state of the Sector-53 vending zone.

Chandigarh News: सेक्टर-53 वेंडिंग जोन की बदहाली पर चार निगम अधिकारी सस्पेंड

Thu, 27 Aug 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four municipal officials suspended over the dilapidated state of the Sector-53 vending zone.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-53 के वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था और रखरखाव में लापरवाही नगर निगम के चार अधिकारियों पर भारी पड़ गई। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन इंजीनियरों और एक इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कार्रवाई के तहत एसडीओ राजबीर सिंह, एडिशनल एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर-4, जेई पराग रविश, एडिशनल चार्ज एसडीई और जेई गुरप्रीत सिंह को सस्पेंड किया गया है। तीनों इंजीनियरों पर वेंडिंग जोन में सीवर और वाटर सप्लाई कनेक्शन उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसी मामले में इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर अवतार गोरिया को भी ड्यूटी में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


जिम्मेदारी तय न करने पर कमिश्नर सख्त
सेक्टर-53 वेंडिंग जोन में पानी और सीवर कनेक्शन जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी को कमिश्नर अमित कुमार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल काम सौंपे जाने तक सीमित नहीं है। मौके पर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त संदेश दिया कि ड्यूटी में लापरवाही और जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी शिकायत सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed