नाबालिग युवती का निर्वस्त्र शव मिला, तस्वीरें दिल दहला देंगी
हरियाणा में हाइवे पर नाबालिग युवती का निर्वस्त्र शव मिलते ही सनसनी फैल गई। रेप के बाद कत्ल होने की आशंका है। दिल मजबूत हो, तभी देखें तस्वीरें।
नाबालिग युवती का निर्वस्त्र शव मिला, तस्वीरें दिल दहला देंगी
युवती का निर्वस्त्र शव दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-8 पर रेवाड़ी के धारूहेड़ा इलाके में बरामद हुआ। गांव मालपुरा के पास झाड़ियों में मिले इस युवती के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गला रेत कर युवती की हत्या की गई है।
नाबालिग युवती का निर्वस्त्र शव मिला, तस्वीरें दिल दहला देंगी
शरीर पर आसपास कहीं भी खून के निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि वारदात को किसी और जगह अंजाम देने के बाद शव यहां फेंका गया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
नाबालिग युवती का निर्वस्त्र शव मिला, तस्वीरें दिल दहला देंगी
धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव मालपुरा के पास हाइवे पर झाड़ियों में किशोरी का नग्न शव पड़ा है, जिसका गला रेता गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के गले और सीने पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था।
नाबालिग युवती का निर्वस्त्र शव मिला, तस्वीरें दिल दहला देंगी
पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने बावल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।