एक ही दिन में दो महान कलाकारों को अंतिम विदाई, तस्वीरें
चंडीगढ़ में एक ही दिन दो कलाकारों को अंतिम विदाई दी गई। माहौल इतना गमगीन था कि हर आंख से आंसू बह निकले। देखिए तस्वीरें।
एक ही दिन में दो महान कलाकारों को अंतिम विदाई, तस्वीरें
सेक्टर 25 के श्मशानघाट में विद्युत शवदागृह में प्रख्यात शिल्पकार शिव सिंह और श्मशान घाट में चंडीगढ़ को पहली लाइट एंड साउंड रामलीला देने वाले रंगकर्मी रविंद्र ग्रोवर का अंतिम संस्कार किया गया।
एक ही दिन में दो महान कलाकारों को अंतिम विदाई, तस्वीरें
इस मौके पर ट्राइसिटी के तमाम कला प्रेमी, फिल्म कलाकार, आर्टिस्ट व उनके परिजन मौजूद रहे। शिव सिंह की शवयात्रा पंचकूला सेक्टर-6 स्थित आवास से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
एक ही दिन में दो महान कलाकारों को अंतिम विदाई, तस्वीरें
शिव सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में खासतौर पर फिल्म एक्ट्रेस डौली आहलूवालिया, सिंगर डौली गुलेरिया, नेशनल आर्टिस्ट जोध सिंह, आर्टिस्ट गुरदीप धीमान, चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चयेरमैन दीवान माना, प्रो. राजपाल सिंह, पंजाब ललित कला अकादमी के प्रेसिडेंट मलकीत सिंह, पंजाबी पोएट मंजीत इंद्रा, थिएटर आर्टिस्ट नीलम मान सिंह समेत शहर के करीब सभी आर्टिस्ट शामिल रहे।
एक ही दिन में दो महान कलाकारों को अंतिम विदाई, तस्वीरें
थिएटर आर्टिस्ट और डायरेक्टर रविंदर ग्रोवर के अंतिम संस्कार पर थिएटर आर्टिस्ट सुदेश शर्मा, राजीव मेहता, पंजाब रीजन के आईजी अजय पांडे समेत शहर के करीब सभी आर्टिस्ट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। थिएटर आर्टिस्टों का कहना था कि चंडीगढ़ में जब भी हाइटेक रामलीला का जिक्र होगा, रविंदर ग्रोवर का नाम जरूर लिया जाएगा।