फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SP का 'सच से सामना', ये 12 सवाल पूछ सकती है NIA

Tue, 12 Jan 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 12 Jan 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन

SP का 'सच से सामना', ये 12 सवाल पूछ सकती है NIA

NIA interrogation to SP salvinder singh on pathankot terror attack

पठानकोट आतंकी हमले में आतंकियों की मदद से घिरे एसपी सलविंदर सिंह से आज दिल्ली में एनआईए की टीम पूछताछ करेगी। देखिए, क्या होंगे सवाल?

SP का 'सच से सामना', ये 12 सवाल पूछ सकती है NIA

NIA interrogation to SP salvinder singh on pathankot terror attack

एनआईए की पूछताछ में लगातार अपने बयान बदलने के कारण सलविंदर सिंह शक के दायरे में आ रहे हैं। उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट भी हो सकता है। एनआईए को शक है कि सलविंदर के स्थानीय ड्रग माफिया से संबंध रहे हैं। इन्हीं संबंधों के कारण वह आतंकियों के चक्कर में फंस गए और मजबूरन उनको मदद करनी पड़ी हो। आरोप ये भी हैं कि आतंकियों को एयरबेस तक पहुंचाने में कहीं न कहीं सलविंदर की भूमिका संदिग्ध रही है।

SP का 'सच से सामना', ये 12 सवाल पूछ सकती है NIA

NIA interrogation to SP salvinder singh on pathankot terror attack

सवाल-1: सच कौन छुपा रहा है?: एसपी सलविंदर सिंह ने कहा कि वह अक्सर दरगाह जाते थे। नए साल के कारण वह वहां माथा टेकने के लिए गए थे। सवाल उठता है कि अगर एसपी सही हैं तो सोमराज झूठ क्यों बोल रहा है कि एसपी पहली बार दरगाह में आए थे।
सवाल-2: अलग-अलग समय: एसपी के मुताबिक वह रात 11 बजे दरगाह से निकले और आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया जबकि सोमराज का कहना है कि एसपी सलविंदर सिंह 9.30 बजे ही दरगाह से चले गए थे। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि एसपी दो घंटे कहां रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

SP का 'सच से सामना', ये 12 सवाल पूछ सकती है NIA

NIA interrogation to SP salvinder singh on pathankot terror attack

सवाल-3: क्यों गायब था गनमैन : एसपी बिना गनमैन के पाक सीमा से 10 किलोमीटर दूरी पर रात को क्यों गए
सवाल-4: नीली बत्ती क्यों लगाई: एसपी ने अपनी निजी गाड़ी पर नीली बत्ती क्यों लगा रखी थी। कानूनन वह नीली बत्ती नहीं लगा सकते थे। इसी कारण उनकी गाड़ी नाके पार करने में कामयाब रही।

विज्ञापन

SP का 'सच से सामना', ये 12 सवाल पूछ सकती है NIA

NIA interrogation to SP salvinder singh on pathankot terror attack

सवाल-5: सुबह डेरे क्यों गए साथी: एसपी का कुक मदन गोपाल और सुनार राजेश वर्मा वीरवार सुबह दरगाह गए थे तो शाम को दोबारा वहां क्यों गए। इसका जवाब भी एसपी के पास नहीं है।
सवाल-6: ड्राइवर की गैर मौजूदगी: एसपी के पास सरकारी गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर है तो वह उसे साथ लेकर क्यों नहीं गए। 31 दिसंबर को धुंध में उनको खुद गाड़ी चलाने में रिस्क क्यों महसूस नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed